फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter Skin Care: सर्दी के मौसम में चेहरा चमकाएगा मक्के का आटा, जानें इसके इस्तेमाल का तरीका

Thu, 26 Dec 2024 01:49 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मक्के के आटे का फेस पैक त्वचा को निखारने और पोषण प्रदान करने में मदद करता है। मक्के के आटे में मौजूद विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को स्वस्थ बनाए रखते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
सर्दी के मौसम में चेहरा चमकाएगा मक्के का आटा - फोटो : Adobe stock
Winter Skin Care: सर्दी के मौसम में त्वचा काफी डल हो जाती है। ऐसे में हर कोई इस मौसम में अपनी त्वचा का खास ध्यान रखता है। इसके लिए लोग महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदते हैं, और बहुत से लोग घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। यदि आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्हें घरेलू नुस्खों पर भरोसा है तो सर्दी के मौसम में हम आपको स्किन केयर में मक्के का आटा इस्तेमाल करना सिखाने जा रहे हैं।

दरअसल, मक्के के आटे में प्रचुर मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो त्वचा को पोषण देने और उसे स्वस्थ रखने में मदद करता है। ऐसे में आप भी मक्के के आटे का इस्तेमाल स्किन केयर में कर सकते हैं। तो आइए आपको इसके इस्तेमाल के फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका बताते हैं, ताकि आपको भी इसक लाभ मिल सके। 
विज्ञापन

2 of 7
त्वचा को मिलता है निखार - फोटो : Adobe stock
त्वचा को मिलता है निखार

मक्के का आटा त्वचा को गहराई से सफाई करता है और प्राकृतिक चमक लाता है। ऐसे में आप यदि हफ्ते में दो से तीन बार मक्के के आटे का फेसपैक इस्तेमाल करेंगे तो इससे आपका चेहरा खिल उठेगा।
विज्ञापन

3 of 7
डेड स्किन को करता है खत्म - फोटो : Adobe stock
डेड स्किन को करता है खत्म

मक्के का आटा एक स्क्रब की तरह काम करता है और डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है। ऐसे में बिना सोचे हफ्ते में दो बार स्क्रब की तरह इसका इस्तेमाल करें। 

Men's Winter Skin Care: सर्दी के मौसम में पुरुषों को भी रखना चाहिए अपनी त्वचा का खास ध्यान, जानें कैसे

 

4 of 7
झुर्रियों को करता है कम - फोटो : Adobe stock
झुर्रियों को करता है कम

इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को जवां बनाए रखते हैं। इसी के चलते आप हमारे बताए गए फेसपैक का इस्तेमाल करें, ताकि त्वचा की झुर्रियां कम हो जाएं। इसका इस्तेमाल यह पिगमेंटेशन और टैनिंग को कम करने में सहायक है।   
विज्ञापन

5 of 7
मक्के के आटे का फेस पैक बनाने का सामान - फोटो : freepik.com
मक्के के आटे का फेस पैक बनाने का सामान

मक्के का आटा - 2 बड़े चम्मच  
दूध - 2-3 बड़े चम्मच 
शहद - 1 चम्मच  
गुलाब जल - 1-2 चम्मच  
 
विज्ञापन

6 of 7
विधि - फोटो : Adobe stock
विधि

मक्के के आटे का फेसपैक बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में मक्के का आटा लें। अब उसमें धीरे-धीरे कच्चा दूध डालें और अच्छे से मिलाएं। इसके बाद शहद और गुलाब जल मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। पैक लगाने के बाद 15-20 मिनट तक इसे सूखने दें।  अब हल्के गुनगुने पानी से स्क्रब करते हुए चेहरा धो लें।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पैक इस्तेमाल करते समय रखें ध्यान - फोटो : Adobe stock
पैक इस्तेमाल करते समय रखें ध्यान

वैसे तो ये फेसपैक पैक आपकी त्वचा को प्राकृतिक रूप से स्वस्थ और चमकदार बनाएगा। लेकिन इसके इस्तेमाल के समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना है। यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो पहले पैच टेस्ट करें।  इस फेसपैक को आंखों और होंठों के आसपास न लगाएं।  कई बार ये आंखों के अंदर चला जाता है, जो दिक्कत पैदा कर सकता है। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें