Men's Winter Skin Care: दिसंबर के आखिर में सर्द हवाएं चलना शुरू हो गई हैं। आलम तो कुछ ऐसा है कि लोग सुबह और शाम घर से पूरी तरह पैक होकर ही निकल रहे हैं। इस मौसम में जो हवाएं चलती हैं, उनकी वजह से न सिर्फ स्वास्थ्य खराब होता है, बल्कि इसकी वजह से त्वचा की नमी भी खोने लगती है।
महिलाएं तो अपनी त्वचा का ध्यान खासतौर पर रख लेती हैं, लेकिन पुरुष अक्सर त्वचा का ध्यान रखने में लापरवाही बरतने लगते हैं। यही वजह है कि कड़ाके की सर्दी में उनकी त्वचा और भी ज्यादा डल लगने लगती है। ऐसे में हर पुरुष को अभी से अपनी त्वचा का खास ध्यान रखना चाहिए।
बहुत से पुरुषों तो इस बात का आइडिया ही नहीं होता है कि वो कैसे अपनी त्वचा का ध्यान रखें। इसीलिए यहां हम आपको पुरुषों के लिए टिप्स देने जा रहे हैं, ताकि वो भी अपनी त्वचा का ध्यान रख सकें।