फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में होंठ फटने की समस्या से रहते हैं परेशान? इन बातों का रखें विशेष ध्यान

Fri, 30 Oct 2020 09:13 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सर्दियों में होंठ फटने की समस्या होना आम बात है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
सर्दियों की शुरुआत हो गई है। सर्दियों में स्किन का अधिक ध्यान रखता पड़ता है। सर्दियों के मौसम में ठंडी हवाएं चलती हैं, जिस वजह से स्किन से संबंधित समस्याएं अधिक होती हैं। सर्दियों का असर होंठों पर भी पड़ता है। सर्दियों में होंठ फटने की समस्या होना आम बात है। आपको बता दें शरीर में पोषक तत्वों और पानी की कमी की वजह से भी होंठ फटने की समस्या हो सकती है। सर्दियों में कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने से होंठ फटने की समस्या से बचा जा सकता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे होंठ फटने की समस्या से बचे रहने के लिए आपने सर्दियों में किन बातों का विशेष ध्यान रखना है।
विज्ञापन

2 of 6
होंठ फटने की समस्या से बचे रहने के लिए सर्दियों में अपने होंठों की देशी घी या मलाई से हल्के हाथों से मालिश करें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
होंठों की मसाज करें
  • होंठ फटने की समस्या से बचे रहने के लिए सर्दियों में अपने होंठों की देशी घी या मलाई से हल्के हाथों से मालिश करें। देशी घी और मलाई से मालिश करने से होंठ फटने की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

3 of 6
होंठ फटने की समस्या से बचे रहने के लिए पोषक तत्वों से युक्त भोजन का सेवन करें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
पोषक तत्वों से युक्त भोजन करें
  • शरीर में पोषक तत्वों की कमी की वजह से भी होंठ फटने की समस्या हो सकती है। होंठ फटने की समस्या से बचे रहने के लिए पोषक तत्वों से युक्त भोजन का सेवन करें।

4 of 6
सर्दियों में होंठों पर नमी बनाए रखने के लिए लिप बाम लगाना बहुत जरूरी होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
लिप बाम का इस्तेमाल करें
  • सर्दियों में होंठ फटना आम बात है। सर्दियों में होंठों पर नमी बनाए रखने के लिए लिप बाम लगाना बहुत जरूरी होता है। लीप बाम के इस्तेमाल से होंठों की नमी बरकरार रहती है। लिप बाम के इस्तेमाल से फटे होंठ भी ठीक हो जाते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
शरीर मे पानी की कमी होने की वजह से भी होंठ फटने की समस्या हो सकती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शरीर में पानी की कमी न होने दें
  • शरीर मे पानी की कमी होने की वजह से भी होंठ फटने की समस्या हो सकती है। शरीर में पानी की कमी न होने दें। होंठों को फटने से बचाने के लिए भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
होंठों पर जीभ फिराने से भी होंठ फटने लगते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
होंठों पर जीभ न फिराएं
  • होंठों पर जीभ फिराने से भी होंठ फटने लगते हैं। होंठों को फटने से बचाने के लिए होंठों पर जीभ न फिराएं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें