फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care: बालों का रंग कम उम्र में ही हो रहा सफेद, इन तरीकों से करें काला

Thu, 01 Sep 2022 12:10 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सफेद बाल रोकने के लिए घरेलू नुस्खे - फोटो : Istock
बालों का सफेद होना पहले बुढ़ापे की निशानी होती थी। लेकिन आज के समय में लोगों के बाल कम उम्र में ही सफेद हो जा रहे हैं। सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए लोग हेयर कलर का सहारा लेते हैं। और नतीजा की बाल और तेजी से सफेद होना शुरू हो जाते हैं। साथ ही बाल कमजोर और रूखे हो जाते हैं। बालों की रंगत के साथ ही उन्हें मोटा और घना बनाना चाहते हैं तो इन घरेलू नुस्खों को आजमाकर देखें। कुछ ही समय में बालों का रंग वापस मिल जाएगा। तो चलिए जानें कौन सी हैं वो होम रेमेडीज।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
amla
आंवले का प्रयोग
बालों को काला करने के लिए आंवले का प्रयोग सबसे ज्यादा कारगर है। इसे अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल में लाया जा सकता है। दो चम्मच आंवला पाउडर को दो चम्मच नींबू के रस के साथ मिलाएं। अब इन दोनों को आधा लीटर पानी में मिला लें। ये एक नेचुरल शैंपू है जिसका इस्तेमाल आप बाल धोने के लिए करें। इससे सफेद बालों को काला करने में मदद मिलती है। 
विज्ञापन

3 of 5
coconut oil
नारियल का तेल
नारियल के तेल की रोजाना मालिश बालों को काला करने में मदद करती है। रात को सोने से पहले बालों पर नारियल के तेल की मालिश करें और सुबह बाल धो लें। इससे भी बाल नेचुरली काले होने लगते हैं। 

4 of 5
प्याज का रस - फोटो : iStock
प्याज का रस
बालों को घना और मुलायम करने के साथ ही उन्हें काला करने का ये सबसे आसान और अचूक उपाय है। प्याज को छीलकर काट लें। फिर इन टुकड़ों को मिक्सी में पीस लें। इस ग्रेवी को बालों की जड़ों में अप्लाई कर सूखने दें। फिर बालों को धो लें। आप चाहें तो प्याज का रस निकालकर उसे स्प्रे भी कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चाय - फोटो : Pixabay
कैसे करें तुरंत सफेद बालों को काला
बालों को अगर बिना केमिकल के तुरंत काला करना है तो पानी में चाय की पत्ती को उबाल लें। दस मिनट तक उबालने के बाद इस पानी को मेहंदी में मिलाकर बालों में लगाएं। इससे बालों का रंग काला हो जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें