Skin Care: चेहरे पर निखार के लिए लोग ना जानें क्या-क्या करते। चाहे महिला हो या पुरुष, हर कोई ये चाहता है कि उनका चेहरा हमेशा दमकता रहे। उस पर किसी तरह का कोई दाग-धब्बा ना हो। वैसे तो लोग इसके लिए पार्लर जाकर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं। ग्लोइंग त्वचा के लिए बाजार में कई तरह के महंगे प्रोडक्ट मिलते हैं, जो लोगों के स्किन टाइप के हिसाब से उपलब्ध होते हैं, पर कई लोग ऐसे होते हैं जो चेहरे के निखार के लिए पैसे खर्च करने से कतराते हैं।
जो लोग पार्लर नहीं जाते, वो घर पर ही त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं। इसी के चलते आज हम आपको कुछ ऐसे फल और सब्जियों के बारे में बताएंगे, जिनके इस्तेमाल से आप घर पर दमकती त्वचा पा सकते हैं। दरअसल, इन सब्जियों और फलों में मौजूद तत्व आपकी त्वचा को अंदर से साफ करते हैं और दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाते हैं।