What Is Skin Cycling: क्या आप बढ़ती उम्र में भी चेहरे को बेदाग, चमकदार और निखरा-निखरा बनाए रखना चाहती हैं? स्किन साइकिलिंग रूटीन इसमें आपकी मदद कर सकता है।
विज्ञापन
1 of 8
क्या होती है स्किन साइकिलिंग ?
- फोटो : freepik.com
जब आप किसी पार्टी में जाएं और हर नजर बस आप पर ठहर जाए तो यह आपके आत्मविश्वास को एक नई ऊंचाई देता है। हर कोई कहे कि “वाह! कितनी खूबसूरती से इन्होंने अपनी त्वचा का ख्याल रखा है”, तो वह पल खास बन जाता है। आपका दमकता चेहरा और निखरी त्वचा सभी को प्रभावित करती है।
ये खूबसूरती अचानक नहीं आती, बल्कि तब आती है, जब आप अपनी त्वचा पर पूरा ध्यान देती हैं, उसे हाइड्रेट करती हैं, रिफ्रेश रखती हैं और समय पर रिपेयर होने का मौका देती हैं। लेकिन अगर नहीं देती हैं तो ‘स्किन साइकिलिंग’ ट्रेंड आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकता है।
विज्ञापन
2 of 8
क्या है यह ट्रेंड
- फोटो : Adobe stock
क्या है यह ट्रेंड
हाल ही में सोशल मीडिया पर ‘स्किन साइकिलिंग’ नामक ब्यूटी ट्रेंड काफी वायरल हुआ। पहले तो महिलाओं ने इसे एक असामान्य ट्रेंड समझकर नजरअंदाज कर दिया, लेकिन जैसे ही अमेरिका की त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. व्हिटनी बोवे ने इसे वैज्ञानिक आधार पर प्रभावी बताया, महिला से लेकर पुरुषों तक का रुझान इसकी ओर बढ़ने लगा।
डॉ. व्हिटनी ने कहा कि स्किन साइकिलिंग ट्रेंड के अनुसार, रेटिनॉल और एक्सफोलिएंट का अलग-अलग रातों में किया गया उपयोग त्वचा के लिए अधिक लाभकारी होता है। यह स्किन केयर रूटीन चार रातों पर आधारित है- पहली रात एक्सफोलिएशन, दूसरी रात रेटिनॉइड, तीसरी रात त्वचा को आराम देना और चौथी रात रिकवरी। यह रूटीन त्वचा को एक ही ब्यूटी प्रोडक्ट से होने वाले ओवरलोड से बचाकर खुद को रिपेयर करने का समय देता है।
स्किन साइकिलिंग ट्रेंड का पहला स्टेप है- एक्सफोलिएशन, जिसका उद्देश्य मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाकर त्वचा को नया जीवन देना है। असल में, जब डेड स्किन हटती है तो स्किनकेयर प्रोडक्ट्स त्वचा में गहराई तक समा पाते हैं और बेहतर असर दिखाते हैं।
एक्सफोलिएशन के लिए दो तरह के विकल्प होते हैं- फिजिकल स्क्रब, जो रगड़कर पुरानी त्वचा हटाते हैं और दूसरा है, केमिकल एक्सफोलिएंट, जैसे- ग्लाइकोलिक एसिड, लैक्टिक एसिड तथा सैलिसिलिक एसिड, जो त्वचा की ऊपरी परत को धीरे-धीरे हटाती हैं। इस प्रक्रिया से त्वचा के रोमछिद्र साफ होते हैं और उसकी सहनशीलता बढ़ती है, जिससे वह अगले स्टेप्स को अच्छी तरह स्वीकार कर पाती है।
4 of 8
रेटिनॉल : मुंहासे-धब्बों से छुटकारा
- फोटो : Adobe stock
रेटिनॉल : मुंहासे-धब्बों से छुटकारा
दूसरा स्टेप है- रेटिनॉल का इस्तेमाल। रेटिनॉल त्वचा की समस्याओं, जैसे- मुंहासे, काले धब्बे और महीन रेखाएं कम करने में मदद करता है। इस रात के लिए त्वचा को अच्छी तरह साफ करके और सुखा लेने के बाद रेटिनॉल, विटामिन सी या नियासिनामाइड जैसे एक्टिव इंग्रेडिएंट्स लगाए जाते हैं, जो त्वचा की नवीनीकरण प्रक्रिया को तेज करते हैं।
इस स्टेप में ऐसे प्रोडक्ट्स का चयन किया जाता है, जो त्वचा पर नरम और कोमल रहें, ताकि त्वचा में जलन न हो। रेटिनॉइड्स त्वचा में कोलेजन और इलास्टिन के उत्पादन को बढ़ाते हैं, जिससे त्वचा अधिक टाइट और युवा दिखती है। इस प्रक्रिया के बाद त्वचा सूर्य की किरणों के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाती है, इसलिए दिन के समय सनस्क्रीन का उपयोग आवश्यक होता है।
विज्ञापन
5 of 8
आराम : माइक्रोबायोम को पोषण
- फोटो : Adobe stock
आराम : माइक्रोबायोम को पोषण
तीसरी रात त्चचा को हाइड्रेट करने और उसे स्वस्थ करने की रात है। इस रात का उद्देश्य त्वचा को आराम देना और उसे सूखने से बचाना है, ताकि वह प्राकृतिक रूप से स्वस्थ हो सके। इस चरण में हाइलूरोनिक एसिड, सेरामाइड्स और एलोवेरा जैसे हाइड्रेटिंग और सूदिंग इंग्रेडिएंट्स का उपयोग किया जाता है, जो त्वचा की नमी को बनाए रखते हैं और उसे मुलायम बनाते हैं।
यह रात त्वचा के माइक्रोबायोम को पोषण देने की होती है, जिससे त्वचा की प्राकृतिक सुरक्षा प्रणाली मजबूत होती है। इस समय किसी भी तरह के हार्श एक्टिव्स से बचा जाता है और त्वचा को पूरी तरह मॉइश्चराइजर से कोमलता और सुरक्षा दी जाती है।
विज्ञापन
6 of 8
रिकवरी : आगे की तैयारी
- फोटो : Adobe stock
रिकवरी : आगे की तैयारी
चौथी रात को रिकवरी नाइट कहा जाता है। इस रात भी त्वचा को हाइड्रेट करना जरूरी होता है, ताकि वह पूरी तरह आराम कर सके। इस चरण में आपको ऐसा मॉइश्चराइजर चुनना चाहिए, जो आपकी स्किन टाइप के अनुसार हो और उसे कोई नुकसान न पहुंचाए। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है तो आपको इस स्टेप में अधिक समय देना होगा।
ऐसे में त्वचा को शांत और सुरक्षित रखने के लिए जेंटल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो पोर्स को बंद नहीं करते और त्वचा को उसकी प्राकृतिक स्थिति में लाते हैं। यह स्टेप त्वचा को अगले एक्सफोलिएशन और एक्टिव ट्रीटमेंट के लिए पूरी तरह तैयार करता है।
विज्ञापन
7 of 8
और निखर उठेगी त्वचा
- फोटो : Adobe stock
और निखर उठेगी त्वचा
अगर स्किन साइकिलिंग रूटीन को एक्सपर्ट की सलाह और सही तरीके से अपनाया जाए तो यह महिला-पुरुष, दोनों को ग्लोइंग, सुंदर और हेल्दी त्वचा का तोहफा दे सकता है। इस रूटीन से त्वचा को सांस लेने, खुद को रिपेयर करने और संतुलन बनाए रखने का पूरा अवसर मिलता है। जब हर प्रोडक्ट को जरूरत के अनुसार और सही मात्रा में उपयोग किया जाए तो स्किन एलर्जी या जलन की आशंका भी कम हो जाती है और त्वचा को स्वस्थ बने रहने में मदद मिलती है।
पहले स्किन टाइप को समझना जरूरी है
- फोटो : Adobe stock
पहले स्किन टाइप को समझना जरूरी है
लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, दिल्ली की प्रोफेसर, त्वचा विज्ञान विभाग डॉ. सीमा रानी का कहना है कि यह एक प्रकार का रोटेशनल ट्रीटमेंट होता है, जो त्वचा की कोशिकाओं को पुनर्जीवित करता है। इस उपचार को स्किन टाइप के अनुसार ही किया जाता है। मसलन, किसी महिला की त्वचा पर उम्र से पहले झुर्रियां या झाइयां दिखने लगती हैं तो उस हिसाब से इलाज किया जाता है। अगर स्किन पर एक्ने हैं तो एक्सफोलिएशन से समस्या और बढ़ सकती है। हर त्वचा पर न तो एक्सफोलिएशन किया जा सकता है और न ही हर किसी को रेटिनॉइड्स दिए जा सकते हैं।
रेटिनॉल एक अच्छा एंटी-एजिंग एजेंट है, लेकिन अगर त्वचा सूखी या संवेदनशील है तो इसका विपरीत असर हो सकता है। इस प्रक्रिया में पहले स्किन को एक्सफोलिएट किया जाता है, जिससे नई कोशिकाएं बनने लगती हैं। इसके बाद स्किन को हाइड्रेट किया जाता है। हर स्किन प्रोडक्ट त्वचा में गहराई तक नहीं जा सकता, क्योंकि उसका मॉलिक्यूलर साइज होता है। कई महिलाएं बहुत लो क्वालिटी का विटामिन सी सीरम इस्तेमाल करती हैं, जो हर किसी को सूट नहीं करता। इसलिए स्किन को पहले इसके लिए तैयार करना जरूरी है, वरना जलन, लालिमा या रूखापन हो सकता है। रेटिनॉइड्स का उपयोग कभी भी खुद न करें, इसे विशेषज्ञ की सलाह पर ही अपनाएं।