फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care Tips: तरबूज के छिलकों से चमक उठेगा आपका चेहरा, जानें कैसे ?

Mon, 09 Jun 2025 09:43 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How to Use Watermelon Peel for Glowing Skin: तरबूज खाकर आप भी छिलके फेंक ही देते होगे। जबकि आप इसका इस्तेमाल अपने चेहरे को चमकाने में कर सकते हैं। यहां हम आपको इसी के लिए टिप्स देने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
तरबूज के छिलकों से चमक उठेगा आपका चेहरा - फोटो : Adobe stock
How to Use Watermelon Peel for Glowing Skin: गर्मी के मौसम में बाजार में खूब तरबूज और खरबूजा मिलने लगते हैं, जिसके सेवन से शरीर को गर्मी से राहत मिलती है। खासतौर पर बात करें तरबूज की तो इससे तो लोग तमाम तरह के पकवान बनाकर उसका सेवन करते हैं। ये शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है।

तरबूज खाकर हम सभी उसके छिलके फेंक देते हैं, पर क्या आप जानते हैं, जिस तरह से तरबूज आपके शरीर के लिए लाभदायक है, ठीक उसी तरह से इसके छिलके आपकी त्वचा को दमकाते हैं। यहां हम आपको तरबूज के छिलके इस्तेमाल करने का सही तरीका बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी लगभग फ्री में अपना चेहरा चमका सकें। 
विज्ञापन

2 of 7
टोनर की तरह कर सकते हैं इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
टोनर की तरह कर सकते हैं इस्तेमाल

ये जरूरी नहीं है कि टोनर स्प्रे वाला ही हो। तरबूज के छिलके को भी टोनर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए तरबूज के हरे छिलके को छीलकर उसका सफेद हिस्सा निकाल लें।
विज्ञापन

3 of 7
टोनर की तरह कर सकते हैं इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
अब इसे अपनी स्किन पर अच्छी तरह से रगड़ें। 10 मिनट इस छिलके को चेहरे पर रगड़ने के बाद सूखने दें और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इससे आपके चेहरे की कई परेशानियां कम होंगी। ये टोनर स्किन टोन को इवन करता है, जिससे चेहरा एक समान दिखता है। 

 

4 of 7
बना सकते हैं फेस पैक - फोटो : freepik
बना सकते हैं फेस पैक

वैसे तो बाजार में हर स्किन टाइप के हिसाब से फेस पैक मिलते हैं, लेकिन यदि आप चाहें तो तरबूज के छिलकों से भी फेस पैक बना सकते हैं। इसके लिए 2 टेबलस्पून तरबूज का सफेद छिलका, जिसे आप कद्दूकस कर सकते हैं, उसमें 1 टेबलस्पून बेसन या मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल मिलाकर मिक्स करें।
विज्ञापन

5 of 7
बना सकते हैं फेस पैक - फोटो : Adobe stock
तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद इसे चेहरे पर अप्लाई करें। 20 मिनट के लिए इस मास्क को ऐसे ही लगा रहने दें और फिर चेहरे को धो लें। इसके इस्तेमाल से भी आपका चेहरा खिल उठेगा।  ये मास्क आपकी स्किन को ब्राइट करने का काम करता है। 

 
विज्ञापन

6 of 7
स्क्रब भी बना सकते हैं - फोटो : Adobe Stock
स्क्रब भी बना सकते हैं

आप चाहें तो तरबूज के छिलके को स्क्रब की तरह इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए तरबूज के सफेद हिस्से का पेस्ट, थोड़ा सा शहद और थोड़ी सी हल्दी मिक्स करनी है। तीनों चीजों को मिक्स करने के बाद इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 5 मिनट के बाद चेहरे को गीला करके मसाज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
स्क्रब भी बना सकते हैं - फोटो : Adobe stock
हल्के हाथ से मसाज करने के बाद आपका चेहरा खिल उठेगा। इससे चेहरे की डीप क्लीनिंग हो जाएगी। इस स्क्रब के इस्तेमाल से टैनिंग हटती है और स्किन साफ होती है।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें