फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care: अगर साबुन से न नहाएं तो क्या होगा? जानें इसके फायदे और नुकसान

Sat, 22 Mar 2025 09:40 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हर कोई नहाने के लिए साबुन का इस्तेमाल करता है, लेकिन एक बार जरा सोचकर देखिए कि अगर साबुन से न नहाएं तो क्या होगा ? 
विज्ञापन
1 of 7
अगर साबुन से न नहाएं तो क्या होगा ? जानें इसके फायदे और नुकसान - फोटो : Adobe stock
Skin Care:  एक दिन अगर साबुन से न नहाया जाए तो कितना अजीब लगता है, लेकिन जरा सोच के देखिए कि यदि आप हमेशा के लिए साबुन से नहाना छोड़ देंगे तो क्या होगा ? ये सवाल वैसे तो अजीब है लेकिन हर किसी के मन में एक न एक बार आया जरूर होगा। अगर आप भी ऐसा कुछ सोचते हैं तो इस सवाल का जवाब आपको पता होना चाहिए।

दरअसल, आज हम आपको यहां बताएंगे कि अगर नहाते समय साबुन का इस्तेमाल न किया जाए तो क्या होगा? इसके फायदे और नुकसान दोनों हैं, जिस बारे में हम आपको बताएंगे। 
विज्ञापन

2 of 7
त्वचा की नमी रहती है बरकरार - फोटो : freepik.com
साबुन इस्तेमाल न करने के फायदे

1. त्वचा की नमी रहती है बरकरार

यदि आप साबुन के बिना नहाना शुरू कर देंगे तो इससे आपकी त्वचा की नमी बरकरार रहती है। क्योंकि साबुन त्वचा से प्राकृतिक तेल को खत्म या कम करने का काम करता है। ऐसे में साबुन से दूरी बनाकर रखेंगे तो आपकी त्वचा की नमी बरकरार रहेगी। 
विज्ञापन

3 of 7
त्वचा रहती है केमिकल से दूर - फोटो : freepik.com
2. त्वचा रहती है केमिकल से दूर

यदि आप साबुन से दूरी बना लेंगे तो आपकी त्वचा केमिकल से भी दूर रहेगी। क्योंकि ज्यादातर साबुन में केमिल पाया जाता है, जो आपकी त्वचा को डैमैज कर सकता है। इसलिए यदि आप बिना साबुन के नहाएंगे तो इससे त्वचा के डैमेज होने का खतरा कम हो जाएगा। 

4 of 7
एलर्जी की संभावना होगी कम - फोटो : Freepik
3. एलर्जी की संभावना होगी कम

साबुन के इस्तेमाल के बाद त्वचा पर एलर्जी की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में जिन लोगों को एक्जिमा, खुजली या त्वचा एलर्जी की समस्या होती है, उनके लिए साबुन से बचना फायदेमंद हो सकता है।  
विज्ञापन

5 of 7
बैक्टीरिया नहीं होंगे खत्म - फोटो : Adobe stock
साबुन इस्तेमाल न करने के नुकसान

1. बैक्टीरिया नहीं होंगे खत्म

यदि आप साबुन का इस्तेमाल त्वचा पर नहीं करेंगे तो इससे त्वचा के बैक्टीरिया कम नहीं होंगे। खासतौर पर अब जब गर्मी का मौसम आ गया है, तब तो आप काफी परेशान हो सकते हैं। बैक्टीरिया जमने की वजह से आपकी त्वचा पर खुजली की समस्याएं हो सकती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
पसीने की बदबू करेगी परेशान - फोटो : Freepik

2. पसीने की बदबू करेगी परेशान

गर्मी के मौसम में ऐसे साबुन बाजार में मिलते हैं, जिसके इस्तेमाल से शरीर से पसीने की बदबू गायब हो जाती है। ऐसे में जब आप साबुन का इस्तेमाल नहीं करेंगे तो ये बदबू आपको परेशान कर सकती है, जिसकी वजह से आपको शर्मिंदा भी होना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डेड स्किन जमी रहेगी - फोटो : Adobe stock
3. डेड स्किन जमी रहेगी

साबुन लगाने से त्वचा की डेड स्किन भी साफ हो जाती है। यदि आप इसका इस्तेमाल नहींं करेंगे तो इससे त्वचा पर डेड स्किन जमा रहेगी, जिससे आपको तमाम परेशानियां घेर सकती हैं। 

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें