फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Day 2023 : वैलेंटाइन डे के लिए घर पर फेशियल करते समय रखें इन बातों का ध्यान, ग्लो करेगा चेहरा

Tue, 14 Feb 2023 09:35 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 आज हम आपको घर में ही कम पैसों में फेशियल करने का सही तरीका बताएंगे।  इसके लिए आपको ज्यादा पैसा खर्च करने की जरूरत भी नहीं होगी। 
विज्ञापन
1 of 5
वैलेंटाइन डे के लिए घर पर फेशियल करते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : istock
Valentine Day 2023 : वैलेंटाइन डे के लिए काफी पहले से ही प्रेमी जोड़ों ने इसकी तैयारी करना शुरू कर दी है। सभी को इसका इंतजार साल भर रहता है। वैलेंटाइन वीक में लोग अपने प्यार का इजहार करते हैं, और अपने पार्टनर को उसके खास होने का एहसास दिलाते हैं। लड़कियां और महिलाएं भी कई दिन पहले से ही वैलेंटाइन डे पर खूबसूरत दिखने के लिए पार्लर जाती हैं और हजारों रुपये खर्च करती हैं। पर, कई लड़कियां पैसों की कमी की वजह से पार्लर नहीं जा पातीं।

ऐसे में आज हम आपको घर में ही कम पैसों में फेशियल करने का सही तरीका बताएंगे। इसके लिए आपको ज्यादा पैसा खर्च करने की जरूरत भी नहीं होगी। इस तरह के फेशियल के लिए आपको बस गुलाब जल की जरूरत पड़ेगी। कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप ग्लो पा सकती हैं। आइए अब देर ना करते हुए आपको फेशियल करने का तरीका बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सबसे पहले करें क्लीजिंग - फोटो : istock
सबसे पहले करें क्लीजिंग

फेशियल करने के सबसे पहले चेहरे को साफ करना काफी जरूरी होता है। क्लीजिंग का काम चेहरे पर जमा हुई धूल, पसीना और ऑयल को हटाना है। इसके लिए आप सबसे पहले एक बड़े चम्मच में गुलाब जल लेकर इसमें ग्लिसरीन की कुछ बूंदें डालें। अब इस कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाकर फेस को साफ करें। 
विज्ञापन

3 of 5
 स्क्रब है दूसरा स्टेप - फोटो : istock
 स्क्रब है दूसरा स्टेप

फेशियल करने के पहले चेहरे पर स्क्रब जरूर करें। इससे आपके फेस के डेड सेल्स खत्म हो जाएंगे और स्किन के पोर्स खुलेंगे। स्क्रब करने के लिए सबसे पहले गुलाब जल और चीनी को एक साथ मिलाकर हल्के हाथ से चेहरे पर मसाज करें। इससे आपके ब्लैक हेड्स भी हट जाएंगे। 

4 of 5
मसाज से स्किन होगी सॉफ्ट - फोटो : istock
मसाज से स्किन होगी सॉफ्ट

फेशियल का तीसरा स्टेप मसाज है। गुलाब जल से मसाज करने के लिए एक बाउल में शहद और गुलाब जल लेकर उसे अच्छे से मिलाएं। अब हल्के हाथों से इससे चेहरे पर मसाज करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अब लगाएं फेस पैक - फोटो : istock
अब लगाएं फेस पैक

अब सबसे आखिर में चेहरे पर फेस पैक लगाएं। इसके लिए गुलाब जल में थोड़ा सा बेसन मिलाएं। बेसन आपके चेहरे की टैनिंग को दूर करता है। इसके साथ ही स्किन ऑयल को कंट्रोल करता है। ये फेस पैक आपके चेहरे के पिंपल्स, दाग और निशान को कम करने में सहायक रहेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें