चेहरे पर अनचाहे बाल किसी भी महिला को पसंद नहीं है। होठों के ऊपर या ठोढ़ी के आसपास उगे बालों को हटाने के लिए महिलाएं थ्रेडिंग, वैक्सिंग या फिर ब्लीच का सहारा लेती हैं। हांलाकि जो महिलाएं चेहरे के बालों को हटाने के लिए वैक्सिंग का सहारा लेती हैं। उनको फेस वैक्सिंग के नुकसान और फायदों को भी अच्छी तरह से समझ लेना चाहिए क्योंकि कई बार सुंदर दिखने की चाह में महिलाएं अपनी सुंदरता के साथ खिलवाड़ कर लेती हैं। तो चलिए जानें चेहरे पर वैक्सिंग कराने से पहले किन बातों को जरूर ध्यान में रखना चाहिए।