फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई में रखे इस सामान से ला सकते हैं चेहरे पर निखार बस इस तरह से करें इस्तेमाल

Thu, 02 Jan 2020 09:12 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : instagram
चेहरे को निखरा और दमकता बनाना तो हर कोई चाहता है। इसके लिए लोग महंगे से महंगे प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से भी नहीं चूकते हैं। लेकिन अगर आपको घर पर ही गोरा और चमकता चेहरा चाहिए तो घर में रखी इस चीज का करें इस्तेमाल। दो चुटकी इस्तेमाल होने वाला बेकिंग सोडा चेहरे के लिए बड़ा असरदार है। चलिए जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल।
विज्ञापन

2 of 5
नहाने के पानी में
नहाते समय पानी में थोड़ा सेंधा नमक और बेकिंग सोडा मिलाएं। इस पानी से नहाने पर त्वचा दमकने लगती है। आप रोजाना नहाने के पानी में इन्हें मिला सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : social media
सेब के सिरके के साथ
सेब का सिरका चेहरे को साफ करने के लिए बेहद फायदेमंद है। दो चम्मच बेकिंग सोडा में तीन चम्मच सेब के सिरके मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे 15 मिनट के लिए लगाएं। चेहरा धोने के बाद उस पर मॉश्चराइजर लगाना न भूलें।

4 of 5
शहद के साथ
शहद हमारी स्किन को बैक्टेरिया से लड़ने में मदद करता है। इसके साथ ही त्वचा की नमी बरकरार रहती है। गोरी रंगत पाने के लिए बेकिंग सोडा में शहद मिलाएं और मिश्रण को चेहरे पर लगा लें। 15 मिनट बाद पानी चेहरा धो लें। इस मिश्रण को हफ्ते में एक बार चेहरे पर लगाएं। इससे त्वचा में निखार आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नींबू के साथ
विटामिन सी से भरपूर नींबू ब्लीच का काम करता है। इसके लिए आधे कप बेकिंग सोडा में एक नींबू निचोड़ें और चेहरे पर इस मिश्रण को अच्छे से रगड़ें। थोड़ी देर बाद पानी से चेहरा धो लें। आप चाहें तो इसमें कुछ बूंदें जैतून के तेल या शहद की भी मिला सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें