फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब केले का छिलका बढ़ाएगा आपकी खूबसूरती, ऐसे करें इस्तेमाल

Tue, 05 Sep 2017 09:40 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
1 of 6
क्या आप भी केला खाने के बाद उसका छिलका डस्टबिन में फेंक देते हैं? अगली बार जब केला खाएं तो उसका छिलका डस्टबिन में डालने से पहले उसका उपयोग अपनी चेहरे की सुंदरता निखारने के लिए कर लें।
पढ़ें- करना चाहते हैं लड़कियों को इम्प्रेस तो लड़के ऐसे रखें अपना ध्यान
विज्ञापन

2 of 6
आपको जानकर हैरानी होगी कि केले के छिलकों का फेस मास्क बनाया जा सकता है जिससे कि आप चेहरे के दाग-धब्बों से निजात पा सकते हैं। 
पढ़ें- अब महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स नहीं, टमाटर से मिलेगी दमकती त्वचा

 
विज्ञापन

3 of 6
फेशियल में इतने पैसे खर्च करने के बाद भी आपको अपने चेहरे से कोई न कोई शिकायत रहती है तो इस बार केले के छिलके से बना फेशियल ट्राई करें। यकीनन आप दोबारा फेशियल कराने के लिए ब्यूटी पार्लर की तरफ रुख नहीं करेंगी।

4 of 6
सबसे पहले केले के छिलके का पेस्ट बना लें फिर उसमें बेकिंग सोडा और थोड़ा सा पानी मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर 10 मिनट स्क्रब की तरह रगड़े फिर चेहरे को पानी से धो लें।
विज्ञापन

5 of 6
केले के छिलके में एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं जो दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाते हैं और त्वचा में चमक लाते हैं। ये एंटी-एजिंग क्रीम से ज्यादा असरदार होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
केले के छिलके से सफेद रेशे को निकालकर एलोवेरा जेल में मिलाएं और आंखों के आसपास लगाएं। ऐसा करने से डार्क सर्कल्स कम होंगे। केले के छिलके को चेहरे पर कुछ मिनट के लिए रगड़े फिर गुलाब जल लगाएं और 15 मिनट के बाद चेहरा धो लें। आपको परिणाम तुरंत नजर आने लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें