फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करना चाहते हैं लड़कियों को इम्प्रेस तो लड़के ऐसे रखें अपना ध्यान

Mon, 04 Sep 2017 11:54 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
1 of 6
अगर आप सोचते हैं कि लड़कियां ही लड़कों को आकर्षित करती हैं तो आप शायद गलत हैं। अब जमाना पहले जैसा तो रहा नहीं कि नहाकर पैंट-शर्ट पहन लिया और रेडी हो गए। जमाना बदल रहा है आजकल लड़कियों को अपनी केयर करने वाले और पर्सनैलिटी मेनटेन करने वाले लड़के ज्यादा पंसद आते हैं। तो अगर आप भी किसी को इंप्रेस करना चाहते हैं तो ये टिप्‍स काम आ सकते हैं...

पढ़ें- बीयर के ये 5 अनोखे फायदे बदल देंगे आपकी personality
विज्ञापन

2 of 6
चेहरे पर साबुन की जगह फेसवॉश लगाएं
चेहरे पर साबुन लगाने से नमी चली जाती है। फेशवॉश का इस्‍तेमाल करें। इससे चेहरा मॉश्‍चराइज रहेगा। त्‍वचा पर जमे तेल और धूल-मिट्टी को साफ करने के लिए आपको एक अच्‍छे क्‍लींजर का इस्‍तेमाल जरूर करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
हेयरकट 
हैंडसम और गुड लुकिंग दिखने के लिए टाइम टू टाइम हेयरकट कराते रहें। महीने में एक बार हेयरकट लेने से आपका लुक फ्रेश तो रहेगा ही, साथ ही लड़कियों को आकर्षित भी कर सकते हैं। 

 

4 of 6
दाढ़ी को ट्रिम करें
महिलाओं की ही तरह पुरुषों को भी अपने शरीर से 'अनचाहे' बालों को हटाने की जरूरत होती है। नाक और कान के बालों को नियमित ट्रिम करने से आप साफ-सुथरे दिखाई देते हैं। इसके अलावा दाड़ी को बेवजह बढ़ने न दें, अगर आप रखना ही चाहते हैं तो ट्रिम कर लें। ड्राई होने पर भी दाड़ी को ट्रिम करें।
विज्ञापन

5 of 6
सनस्‍क्रीन जरूरी
अगर आप सोचते हैं कि सनस्‍क्रीन का इस्‍तेमाल केवल लड़कियां ही करती हैं तो ऐसा नहीं है। धूप से आपकी त्वचा में भी टैनिंग, जलन और लालपन की समस्‍या हो सकती है। इसलिए बाहर निकलते समय सनस्‍क्रीन लगाना न भूलें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
साफ नाखून
साफ नाखून अन्‍य सेल्फ केयर बहुत महत्‍वपूर्ण है। नाखूनों को काटकर रखें। महिलाएं अकसर पुरुषों के नाखूनों पर ध्‍यान देती हैं। उनके हाथ कितने साफ हैं और वो अपने नाखूनों को काटकर रखते हैं या नहीं, इन चीजों पर महिलाओं का ध्‍यान सबसे पहले जाता है। इसलिए हमेशा अपने हाथों को साफ रखें और नियमित नाखून काटते रहें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें