चाहे पुरुष हो या महिला, हर कोई अपनी त्वता को पैंपर करने के लिए फेशियल का सहारा लेता है। ग्लोइंग स्किन के साथ-साथ यह ब्लैक हेड्स और व्हाइट हेड्स से भी निजात दिलाने में मदद करता है। इसके साथ ही मसाज से चेहरे पर रक्त का संचार बढ़ता है और स्टीमिंग से ब्लाक पोर्स खुल जाते है। लेकिन फेशियल जितना चेहरे के लिए फायदेमंद होता है उतना ही नुकसानदेह भी। अगर फेशियल के समय थोड़ी सावधानी नही रखी गई तो आपकी स्किन को नुकसान पहुंच सकता है और चेहरे का निखार भी जा सकता है। आइए जानते है कुछ सावधानियों के बारे में।