चेहरे के अनचाहे बालों को छुपाने से लेकर इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए महिलाएं ब्लीच का सहारा लेती हैं। यह स्किन को सॉफ्ट बनाने के साथ-साथ उसका पोषण भी करती है। कई महिलाएं पार्लर में जाकर ब्लीच कराती हैं, तो कुछ घर पर ही इसे कर लेती हैं। वैसे तो ब्लीच को घर पर करने में कोई परेशानी नहीं है, लेकिन इसे करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए जानते हैं ब्लीच से जुड़ी कुछ ऐसी बातें जो हर महिला को जरूर मालूम होनी चाहिए।