फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारियल तेल के बहुत हैं फायदे, ये 8 जादुई नुस्खे दूर कर देंगे त्वचा की सारी परेशानियां

Fri, 28 Feb 2020 02:36 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : pixa
दक्षिण भारत में नारियल का तेल भोजन बनाने में प्रयोग में आता है। देश के कई अलग-अलग इलाकों में नारियल का तेल लोग अलग तरह से इस्तेमाल करते हैं। जहां तक सौंदर्य संबंधी प्रयोग की बात है, होंठ रूखे हों या पैर फटे हों, हेयर स्पा करना हो या पेडिक्योर, नारियल तेल आपकी इन परेशानियों को दूर कर सकता है।

होंठों से लेकर पैरों तक की प्राकृतिक सुंदरता को पाने के लिए इसका इस्तेमाल करके देकें फर्क खुद समझ आएगा। अक्सर सर्दियों में हम नारियल तेल के जम जाने की वजह से इस्तेमाल करने से बचते हैं। लेकिन थोड़ी सी मेहनत से आपको कई सारे फायदे मिल सकते हैं।

ब्यूटी एक्सपर्ट कहते हैं कि, त्वचा को कोमल बनाने में नारियल तेल काफी फायदेमंद है। कई कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स में भी इस तेल का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए आप भी नारियल तेल का इस्तेमाल कर खुद को सुंदर बना सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : pixabay
सर्दियों के दिनों में होंठ बहुत रूखे हो जाते हैं और बार-बार लिप बाम लगाना पड़ता है। आप अपने होंठों की नमी को वापस पाने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप अपने होंठों पर नारियल को थोड़ी देर मलें। उसके बाद पानी से धो लें। इससे होंठों की मृत कोशिकाएं निकल जाएंगी। साफ करने के बाद नारियल तेल को होंठों पर बाम की तरह लगाएं।

नारियल तेल में नेचुरल एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल तत्व होते हैं, जो आपके पैरों के इंफेक्शन और फंगस को दूर करने में मदद करते हैं। अगर आप नारियल का तेल रोजाना इस्तेमाल करती हैं, तो ये आपके पैरों को कोमल व फंगल इंफेक्शन से दूर रखता है। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : pixabay
नारियल तेल से आप स्पा का आनंद घर पर ही ले सकती हैं और अपनी त्वचा को मुलायम बना सकती हैं। इसके लिए आप दो से तीन चम्मच ओट्स लें और उसमें नारियल तेल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को 30 सेकंड के लिए माइक्रोवेव में गर्म कर लें। उसके बाद मस्लिन बैग की मदद से इस पेस्ट से पूरे शरीर में मसाज करें। यह पेस्ट आपके शरीर के पीएच लेवल को सामान्य रखता है।  

अगर आप नारियल तेल से रोजाना गरारे करेंगी, तो इससे आपके मुंह को कई फायदे होंगे। यह आपके दांतों को भी सफेद करेगा। ब्लीडिंग गम, फटे होंठ जैसी परेशानियां दूर होंगी। इसके लिए आप एक से दो चम्मच नारियल तेल एक गिलास पानी में मिलाकर गरारे करें। करीब 15-20 मिनट तक गरारे करने के बाद गर्म पानी से मुंह धो लें। उसके बाद टूथ पेस्ट से दांत साफ कर लें। 

4 of 6
- फोटो : pixabay
नारियल तेल का इस्तेमाल आप पेडिक्योर करने के लिए भी कर सकती हैं। आप स्क्रब बनाने के लिए एक जार में आधा डिब्बा नारियल तेल भर लें। उसमें दो चम्मच शहद और एक चम्मच चीनी डालकर तब तक मिलाएं, जब तक चीनी अच्छे से न घुल जाए। पेडिक्योर करने के लिए एक चम्मच स्क्रब को अपने पैरों पर अच्छे से मलें, ताकि त्वचा की मृत कोशिकाएं निकल जाएं। उसके बाद ये आपको एक सॉफ्ट और सिल्की स्किन देगा और आपकी फटी एडि़यों को ठीक करने में मदद करेगा।

नारियल तेल को आप प्री-शैंपू कंडीशनर के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। थोड़ा-सा नारियल तेल अपने हाथ में लें और अपने ड्राई हेयर में अच्छे से मलें। इसे करीब आधे घंटे के लिए छोड़ दें। उसके बाद शैम्पू और कंडीशनर हमेशा की तरह लगाकर अपने बाल धोएं। इससे आपके बाल सॉफ्ट हो जाएंगे। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : instagram
अपने उलझे बालों को कंघी करने के बाद, एक चम्मच नारियल तेल लें और उसे अपने बालों में लगाएं। ऐसा करने से आपके बाल रूखे नहीं लगेंगे और उनमें चमक आएगी। साथ ही बाल खुशबूदार भी हो जाएंगे। जब आपके बाल पूरी तरह से उलझे हुए हों, तो अपनी उंगलियों पर थोड़ा-सा तेल लगाकर उसे बालों पर लगाएं। अगर आप पूल या बीच पर जा रही हैं, तो अपने बाल में नारियल तेल लगाना न भूलें। तेल आपके बालों को रूखेपन, धूप और खारे पानी से बचाने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : Pixabay
नारियल तेल में फैटी एसिड की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। इसलिए इसकी मालिश करने से ये आपके बालों की जड़ों तक पहुंचता है। यदि आपके बाल बहुत रूखे हैं, तो आप हफ्ते में दो से तीन बार नारियल तेल का इस्तेमाल करें। रात को सोने से पहले अपने बालों में जड़ों से लेकर सिरों तक चंपी करें। बालों को अच्छे से कंघी कर, एक चोटी बनाएं और अगली सुबह अपने रोजाना शैंपू और कंडीशनर से धो लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें