फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केले का छिलका भी है बेहद कमाल की चीज, चेहरे की समस्याओं में है फायदेमंद

Fri, 28 Feb 2020 08:26 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
हम केले को सबसे पौष्टिक फल के रूप में जानते हैं। लेकिन यह हमारे लिए कई अन्य तरह से भी फायदेमंद है। बहुत कम लोगों को ही पता है कि केला के छिलके के इस्तेमाल से हम त्वचा संबंधित कई बीमारियों से निजात पा सकते हैं। केला का छिलका कील-मुहासों को भी दूर करने में काफी लाभदायक है। आज हम आपको इसके छिलके के प्रयोग से जुड़े ऐसे ही कुछ तरीके बताने जा रहे हैं जो आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद साबित होंगे। आइए जानते हैं किस तरह से आप केला के छिलके के इस्तेमाल से त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर कर सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
आंखों के काले घेरे के लिए
अगर आप अपनी आंखों के नीचे के काले घेरों से परेशान हैं। तो इन पर आप केले के छिलके लगाएं। इसे लगाने के पहले आप छिलको को ब्लेंडर में पीस लें। उसके बाद उसमें एलोवेरा जेल मिलाकर अंडरआई एरिया पर लगाएं। उसे थोड़ी देर चेहरे पर लगाए रखें। जब वह सूख जाए तो उसे साफ पानी से धो लें।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
झुर्रियों के लिए
केले के छिलके में एंटीऑक्सीडेंट होता है। जो कि झुर्रियों को दूर करने में काफी मदद करता है। इस प्रक्रिया को अंजाम देने के लिए सबसे पहले छिलकों को मिक्सर में पीस लें। उसके बाद इसमें 2 छोटे चम्मच बादाम का तेल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद इसे साफ पानी से धो लें।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
दांतों के पीलापन के लिए
आपके दातों का पीलापन दूर करने में भी केले के छिलके काफी असरकारक साबित होता है। एक हफ्ते तक रोज़ सुबह केले के एक छिलके से दांतों को अच्छी तरंह से रगड़ें। रगड़ने के थोड़ी देर बाद साफ पानी से कुल्ला कर लें। कुछ ही दिनों बाद आपके दातों का पीलापन दूर हो जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
मुहांसों के लिए
मुंहासों को दूर करने के लिए केले छिलके आपकी लाभदायक मदद कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस केले के छिलके लेना होगा और उस पर शहद लगाकर मुंहासों पर हल्के हाथों से मसाज करना होगा। कुछ ही दिनों बाद मुहासे जड़ से गायब हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
ब्लैकहेड के लिए
ब्लैकहेड की समस्या के लिए भी केले के छिलके काफी लाभदायक हैं। छिलके को मसलिये, मसलकर इसमें आधा छोटा चम्मच नींबू का रस और चुटकीभर बेंकिंग पाउडर मिला लें। फिर ब्लैकहेड वाले हिस्से पर इसे 10 मिनट तक लगाएं रखें। उसके बाद इसे धो लें। कुछ ही समय में इसके फायदेमंद लाभ पहुंचेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें