फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ubtan For Holi 2025: होली का रंग उतारने के लिए पहले से तैयार करें ये उबटन, पक्का रंग भी हो जाएगा साफ

Thu, 20 Feb 2025 09:44 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यहां कुछ असरदार उबटन के सुझाव दिए गए हैं, जिन्हें आप होली से पहले बनाकर तैयार रख सकते हैं। इनके इस्तेमाल से पक्का रंग भी चुटकियों में निकल जाएगा। 
विज्ञापन
1 of 9
होली का रंग उतारने के लिए पहले से तैयार करें ये उबटन - फोटो : instagram
Ubtan For Holi 2025: होली रंगों के साथ-साथ खुशियों का त्योहार है। इस त्योहार पर लोग अपने गिले-शिकवे भुलाकर एक ही रंग में रंग जाते हैं और एक-दूसरे को गले लगाते हैं। वैसे तो ये त्योहार अपने साथ ढेरों खुशियां लेकर आता है, लेकिन जहां होली पक्के रंगों के साथ खेली जाती है, वहां ये कुछ परेशानियां भी लेकर आता है।

दरअसल, पक्के रंगों से होली खेलने में तो काफी मजा आता है, लेकिन जब बारी है इन रंगों को छुड़ाने की तब काफी परेशानी होती है। इसी के चलते हम आपको कुछ उबटनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप होली के पक्के रंगों को भी आसानी से छुड़ा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 9
बेसन और दूध का उबटन - फोटो : Adobe stock
बेसन और दूध का उबटन

होली का पक्का रंग उतारने के लिए ये सबसे अच्छा उबटन माना जाता है। इसको तैयार करने के लिए आपको बेसन, कच्चा दूध, हल्दी और नारियल तेल की जरूरत पड़ेगी। इन सभी चीजों को एक कटोरी में लेकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
विज्ञापन

3 of 9
बेसन और दूध का उबटन - फोटो : Freepik.com
ध्यान रखें कि ये पेस्ट ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए। उबटन के गाढ़े पेस्ट को चेहरे के साथ-साथ हाथ और पैरों में भी लगाएं। दस मिनट इसे ऐसे ही रहने दें और फिर मसाज करते हुए साफ कर लें। आखिर में गुनगुने पानी से इसे धोकर साफ कर लें।  

4 of 9
नींबू और शहद का उबटन - फोटो : Freepik
नींबू और शहद का उबटन

अपने उबटन में नींबू का इस्तेमाल सिर्फ तभी करें, जब ये आपकी स्किन को सूट करता हो। यदि ये त्वचा के लिए उपयुक्त है तो सबसे पहले 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस, 1 बड़ा चम्मच शहद  और 1 बड़ा चम्मच गेहूं का आटा एक कटोरी में लेकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
विज्ञापन

5 of 9
नींबू और शहद का उबटन - फोटो : इंस्टाग्राम
अब इसे अपने शरीर पर लगाकर 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। कुछ देर बाद मसाज करते हुए त्वचा को धो लें। ये आपकी त्वचा को साफ करने में मदद करेगा। 
विज्ञापन

6 of 9
खीरे और गुलाबजल का उबटन - फोटो : Freepik
खीरे और गुलाबजल का उबटन

कई बार पक्के रंग की वजह से त्वचा पर जलन होने लगती है। इसलिए रंग छुड़ाने के लिए ऐसे उबटन का इस्तेमाल करें, जो त्वचा को ठंडक भी पहुंचाता हो। इसके लिए एक कटोरी में 2 बड़े चम्मच खीरे का रस, 1 बड़ा चम्मच गुलाब जल और 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिक्स करें।
विज्ञापन

7 of 9
खीरे और गुलाबजल का उबटन - फोटो : Adobe stock
सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके चेहरे और हाथ-पैरों पर लगाएं। 20 मिनट बाद हल्के हाथों से रगड़कर साफ कर लें।  इससे भी आपकी त्वचा खिल उठेगी। 

8 of 9
नारियल तेल और चीनी स्क्रब - फोटो : Adobe stock
नारियल तेल और चीनी स्क्रब

ये उबटन न सिर्फ त्वचा पर से पक्का रंग हटाएगा, साथ ही में इसकी मदद से रंग से होने वाली परेशानियां भी कम होंगी। इस उबटन को तैयार करने के लिए  एक कटोरी में 2 बड़े चम्मच नारियल तेल और 1 बड़ा चम्मच चीनी लेकर उसे मिक्स करें।
विज्ञापन

9 of 9
नारियल तेल और चीनी स्क्रब - फोटो : Freepik.com
अब इसे हल्के हाथों से त्वचा पर मलें। इससे त्वचा से पक्के रंग आसानी से निकल जाते हैं और त्वचा मुलायम बनी रहती है। इन सभी उबटनों को रंग खेलने से पहले तैयार करके रख जाएं, ताकि समय पर ये तैयार मिले। 

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें