Turmeric Good Or Bad For Skin: हल्दी एक ऐसी चीज है, जो हर भारतीय रसोई में पाई जाती है। इसकी वजह से खाने की रंगत कई गुना बढ़ जाती है। आयुर्वेद में भी हल्दी को काफी गुणकारी माना जाता है, इसलिए हल्दी वाला दूध पीने की सलाह दी जाती है। पर, क्या आप जानते हैं कि हल्दी का इस्तेमाल स्किन केयर में भी किया जाता है। दादी-नानी के ज्यादातर नुस्खों में हल्दी का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।
हल्दी का इस्तेमाल तो दुल्हन की रंगत निखारने के लिए भी किया जाता है। जिस तरह से हल्दी चेहरे को काफी फायदा पहुंचाती है, ठीक उसी तरह से इसके कुछ नुकसान भी हैं। यहां हम आपको चेहरे पर हल्दी लगाने के फायदे और नुकसान दोनों बताने जा रहे हैं, ताकि इस्तेमाल के बाद आपको किसी तरह की एलर्जी का खतरा न रहे।