फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trimming Benefits: बार-बार ट्रिमिंग कराने से बालों की ग्रोथ होती है अच्छी? जानें इस बात में कितनी है सच्चाई

Tue, 04 Feb 2025 01:13 PM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hair Trimming: कई लड़कियां समय-समय पर अपने बालों की ट्रिमिंग भी करवाती हैं। दरअसल, ऐसा माना जाता है कि थोड़े-थोड़े समय पर अगर बालों को कटवाया जाए तो ग्रोथ भी तेजी से होती है। तो आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि क्या सच में इस बात में कोई सच्चाई है या नहीं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
बालों की ट्रिमिंग करानी क्यों है जरूरी - फोटो : Adobe Stock
Benefits Of Trimming: लड़कियां और महिलाएं अपने बालों को लेकर काफी जागरूक होती हैं और इसका बेहद ख्याल भी रखती हैं। वह अपने चेहरे की तरह बालों का भी प्रॉपर देखभाल करती हैं। अपने शैंपू और कंडीशनर का चुनाव भी काफी सोच-समझ करती हैं। अगर बालों का ठीक से ख्याल नहीं रखा जाए तो यह खराब हो सकते हैं और हेयर फॉल जैसी समस्या भी हो सकती है। बालों के थोड़े एक्स्ट्रा केयर के लिए बाहर कई ट्रीटमेंट्स भी अवेलेबल है। कई लड़कियां समय-समय पर अपने बालों की ट्रिमिंग भी करवाती हैं। दरअसल, ऐसा माना जाता है कि थोड़े-थोड़े समय पर अगर बालों को कटवाया जाए तो ग्रोथ भी तेजी से होती है। तो आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि क्या सच में इस बात में कोई सच्चाई है या नहीं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
बालों की ट्रिमिंग करानी क्यों है जरूरी - फोटो : Adobe Stock
क्यों है ट्रिमिंग करना जरूरी?
ऐसा माना जाता है कि थोड़े-थोड़े समय के बाद बालों को नीचे से कटवाने से उसकी ग्रोथ तेजी से होती है। हालांकि, इस बात में कोई सच्चाई नहीं है। बालों के ट्रिमिंग का इसके ग्रोथ से कोई लेना-देना नहीं है। हालांकि, अगर आपके बाल नीचे से काफी पतले हो गए हैं और लगातार झड़ रहे हैं तो आप ट्रिमिंग का ऑप्शन ले सकती हैं। यही नहीं, ट्रिमिंग से बालों को काफी अच्छा लुक भी मिलता है।
विज्ञापन

3 of 4
बालों की ट्रिमिंग करानी क्यों है जरूरी - फोटो : Adobe Stock
कितने दिनों में करनी चाहिए बालों की ट्रिमिंग?
ट्रिमिंग करने से बालों की हेल्थ काफी अच्छी रहती है और यह शानदार लुक भी देता है। थोड़े-थोड़े बाल कटवाना अच्छा है, लेकिन इसके लिए एक तय समय सीमा है। आप हर 15 दिन में बाल ट्रीम नहीं करवा सकती हैं। इसके लिए कम से कम आपको तीन से चार महीने में एक बार ट्रिमिंग करवानी चाहिए। इससे आपको स्प्लिट एंड से भी छुटकारा मिलता है और बाल भी अच्छे रहते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
बालों की ट्रिमिंग करानी क्यों है जरूरी - फोटो : Adobe Stock
घर पर कैसे करें बालों की ट्रिमिंग?
बालों की ट्रिमिंग के लिए आपको पार्लर जाने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। आप इसे घर पर भी आराम से कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ पहले तय करना है कि बालों को  कितना कट करना है। अगर आपने यह तय कर लिया है तो एक रबर बैंड लगाएं और बालों को एकदम स्ट्रेट कैंची से कांट दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें