Side Effects Of Rice Water: आजकल कोरियन ड्रामा के साथ-साथ कोरियन स्किन केयर का भी ट्रेंड है। खासतौर पर लड़कियों को कोरियन ग्लास स्किन काफी लुभा रही है। इसके लिए वो न सिर्फ कोरियन स्किन केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल कर रही हैं, बल्कि ऐसे घरेलू नुस्खे भी अपना रही हैं, जिन्हें कोरियंस फॉलो करते हैं। इन नुस्खों में चावल का पानी और चावल का अहम रोल होता है।
वैसे तो चावल का पानी त्वचा के लिए काफी लाभदायक होता है, पर, क्या आप जानते हैं कि इसकी वजह से आपके चेहरे को कई परेशानियां हो सकती हैं। यहां हम आपको चेहरे पर ज्यादा चावल का पानी इस्तेमाल करने के नुकसान बताने जा रहे हैं, ताकि आपको किसी तरह की कोई परेशानी न हो। यहां हम आपको उन सावधानियों के बारे में भी बताएंगे, जिनका ध्यान आपको चावल का पानी इस्तेमाल करते समय रखना है।