Tomato Benefits For Skin: आजकल टमाटर बेहद सस्ते दामों में मिलते हैं। ऐसे में आप इसका इस्तेमाल खाना बनाने के साथ-साथ स्किन केयर में भी कर सकते हैं। यहां हम आपको इसका तरीक और मिलने के फायदे बताएंगे
Tomato Benefits For Skin:आज-कल टमाटर के दाम काफी कम हैं, जिस वजह से घरों में टमाटर बेहद आसानी से मिल जा रहे हैं। पर, क्या आप जानते हैं कि टमाटर न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इसके इस्तेमाल से आप अपने चेहरे को भी दमका सकते हैं।
जी हां, टमाटर में मौजूद तत्व आपकी त्वचा को नेचुरल ग्लो देने में मदद करते हैं। इसी वजह से घर पर आसानी से उपलब्ध होने वाला टमाटर महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। आप इसका इस्तेमाल कई तरीके से कर सकते हैं। इसकी टमाटर की ताजगी और नेचुरल गुण त्वचा को स्वस्थ और दमकदार बनाते हैं।
अगर आप भी अपनी स्किन को नेचुरली निखारना चाहते हैं और केमिकल प्रोडक्ट्स से बचना चाहते हैं, तो टमाटर आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। यहां इस लेख में हम आपको बताएंगे टमाटर इस्तेमाल करने का सही तरीका और उसके फायदे।
विज्ञापन
2 of 7
पहला तरीका
- फोटो : Freepik.com
1. पहला तरीका
टमाटर के इस्तेमाल का पहला तरीका है उसका फेस पैक बनाकर तैयार करना। इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले 1 टमाटर को पीसकर इसका रस निकालें। अब इसमें 1 चम्मच दही या शहद मिलाएं। दही वो लोग इस्तेमाल करें, जिनकी स्किन ऑयली है, और शहद का इस्तेमाल रूखी त्वचा वाले लोग इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
3 of 7
पहला तरीका
- फोटो : Adobe stock
सभी चीजों को मिक्स करके इस पैक को चेहरे पर 15-20 मिनट लगाएं और फिर गुनगुने पानी से धो लें। ये फेस पैक आपकी त्वचा को सॉफ्ट बनाता है। इससे त्वचा धीरे-धीरे ग्लो करती है।
4 of 7
दूसरा तरीका
- फोटो : Freepik.com
2. दूसरा तरीका
टमाटर के इस्तेमाल का ये दूसरा तरीका काफी आसान है। इसके लिए आपको बस इसकी मदद से स्क्रब तैयार करना है। माना जाता है कि चीनी और टमाटर का स्क्रब त्वचा के लिए काफी लाभदायक होता है।
विज्ञापन
5 of 7
दूसरा तरीका
- फोटो : Adobe stock
इस स्क्रब को तैयार करने के लिए सबसे पहले टमाटर का गूदा लें और उसमें बेसन या हल्का चीनी मिलाएं। इसके बाद हल्के हाथों से मसाज करें। फिर अपने चेहरे को सादा पानी से धो लें। ये स्क्रब डेड स्किन हटाकर चेहरे को ब्राइट बनाता है।
विज्ञापन
6 of 7
तीसरा तरीका
- फोटो : Freepik.com
3. तीसरा तरीका
टमाटर के इस्तेमाल का तीसरा तरीका है कि आप इससे टोनर बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले टमाटर का रस निकालकर उसे सीधा ही अपने चेहरे पर अप्लाई करें।
ये टोनर त्वचा के रोमछिद्रों को टाइट करता है और ऑयल कंट्रोल में मदद करता है। टमाटर में लाइकोपीन और विटामिन C होते हैं, जो दाग-धब्बे और सन डैमेज को कम करते हैं।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।