How To Make Cream From Ghee: आज-कल बाजार में स्किन केयर के नाम पर महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स बिक रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे घर की रसोई में ही एक ऐसा खजाना छिपा है जो इन सभी प्रोडक्ट्स को मात दे सकता है?
जी हां, बात हो रही है देसी घी की। देसी घी में मौजूद तत्व स्किन की कई दिक्कतों को दूर करने में मदद करते हैं। ये न सिर्फ नेचुरल है बल्कि हर तरह की स्किन के लिए सेफ भी है। तो अब महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स भूल जाइए और घर पर तैयार करें ऐसी क्रीम, जो तैयार होगी घी की मदद से। इस क्रीम की खास बात ये है कि इसके इस्तेमाल से सर्दी के मौसम में आपका चेहरा खिला-खिला रहेगा।
विज्ञापन
2 of 7
घी से क्रीम बनाने का सामान
- फोटो : Adobe Stock
घी से क्रीम बनाने का सामान
2 चम्मच देसी घी
1 चम्मच एलोवेरा जेल
½ चम्मच गुलाब जल
1 विटामिन E कैप्सूल
विज्ञापन
3 of 7
विधि
- फोटो : instagram
विधि
घी से क्रीम बनानी है तो सबसे पहले तो एक बाउल में घी निकाल लें। अब इसमें एलोवेरा जेल डालें। दोनों चीजों को अच्छी तरह फेंटें।
4 of 7
विधि
- फोटो : Adobe stock
इसे तब तक फेंटे, जब तक कि आपस में अच्छी तरह से मिक्स न हो जाएं। जब ये मिक्स हो जाएं तो अब इसमें गुलाब जल और विटामिन E मिलाएं। इस मिक्सचर को तब तक ब्लेंड करें जब तक यह क्रीमी और स्मूद न हो जाए। इसे एक एयरटाइट जार में स्टोर करें।
विज्ञापन
5 of 7
ऐसे करें अप्लाई
- फोटो : Adobe stock
ऐसे करें अप्लाई
रात में सोने से पहले चेहरे को साफ करें और इस क्रीम की थोड़ी मात्रा हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं। अगर आप नियमित रूप से इस क्रीम का इस्तेमाल करेंगे तो आपको सप्ताह भर में फर्क नजर आने लगेगा।
विज्ञापन
6 of 7
कितने दिन चलेगी
- फोटो : Adobe stock
कितने दिन चलेगी
अगर आप इसे कमरे के तापमान पर रखते हैं तो ये क्रीम 5 से 7 दिन तक सुरक्षित रहती है। इसे ठंडी, सूखी जगह पर रखें और हमेशा साफ हाथों या स्पैचुला से ही निकालें। वहीं अगर आप इसे फ्रिज में रखते हैं तो ये क्रीम 15 से 20 दिन तक आराम से चल सकती है। फ्रिज में इसे एयरटाइट कंटेनर में रखें ताकि नमी और हवा अंदर न जाए।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।