फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tips To Buy Beauty Product: कैसी त्वचा के लिए कैसा ब्यूटी प्रोडक्ट रहता है सही? जानें इसके बारे में बारीकी से

Fri, 31 Jan 2025 01:15 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है, इसलिए सभी के लिए एक ही ब्यूटी प्रोडक्ट सही नहीं हो सकता। सही स्किनकेयर प्रोडक्ट चुनने के लिए यह जानना जरूरी है कि आपकी त्वचा ऑयली, ड्राई, सेंसिटिव या नॉर्मल है। 
विज्ञापन
1 of 7
कैसी त्वचा के लिए कैसा ब्यूटी प्रोडक्ट रहता है सही? - फोटो : Adobe stock
Tips To Buy Beauty Product: हर कोई ये चाहता है कि उनकी त्वचा हमेशा दमकती रहे और चांद सी चमकती रहे। इसके लिए लोग महंगे-महंगे प्रोडक्ट बाजार से खरीदते हैं, जो कि काफी फायदेमंद भी होते हैं लेकिन कई बार गलत स्किन केयर और ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से त्वचा खूबसूरत होने की जगह खराब होने लगती है।

ऐसे में हम आज यहां आपको स्किन टाइप के हिसाब से ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदने के टिप्स देने जा रहे हैं। इस लेख में हम आपको इस बारे में भी बताएंगे कि किस स्किन टाइप के लिए कैसे ब्यूटी प्रोडक्ट की जरूरत होती है। ताकि आपको किसी तरह की एलर्जी का खतरा न रहे और ये आपके चेहरे को चमकाएं। 
विज्ञापन

2 of 7
पहले जानें कितने प्रकार के होते हैं स्किन टाइप - फोटो : Adobe stock
पहले जानें कितने प्रकार के होते हैं स्किन टाइप

त्वचा के हिसाब से ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदने से पहले ये जान लें कि स्किन टाइप होते कितने प्रकार के हैं।  सबसे पहले आती है नॉर्मल स्किन, जो न तो ज्यादा ऑयली होती है और न ज्यादा ड्राई। ऑयली स्किन पर ज्यादा ऑयल आता है और पिंपल्स होते हैं। ड्राई स्किन में त्वचा रूखी और बेजान लगती है। संवेदनशील त्वचा में किसी भी प्रोडक्ट से जल्दी एलर्जी हो जाती है। मिश्रित त्वचा टी-जोन ऑयली और बाकी चेहरे का हिस्सा ड्राई होता है। 
विज्ञापन

3 of 7
नॉर्मल स्किन के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स - फोटो : Adobe stock
नॉर्मल स्किन के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स

यदि आपकी त्वचा नॉर्मल है तो हल्का और हाइड्रेटिंग फेसवॉश इस्तेमाल करें। आपके चेहरे पर जेल या क्रीम बेस्ड मॉइस्चराइजर अच्छा काम करेगा। SPF 30 या उससे ज्यादा वाला ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन इस्तेमाल करें। यदि सीरम इस्तेमाल करना है हाइलूरोनिक एसिड और विटामिन C युक्त सीरम खरीदें। नॉर्मल स्किन वाले लोग ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से बचें।  

4 of 7
ऑयली स्किन के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स - फोटो : Adobe stock
ऑयली स्किन के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स

ऑयली स्किन वाले लोग सैलिसिलिक एसिड या चारकोल बेस्ड फेसवॉश इस्तेमाल कर सकते हैं। आपके चेहरे पर ऑयल-फ्री और जेल बेस्ड मॉइस्चराइजर  अच्छा काम करेगा। मैट फिनिश और ऑयल-फ्री सनस्क्रीन चेहरे पर असरदार रहेगी। यदि सीरम इस्तेमाल करते हैं तो उसमें नियासिनमाइड और विटामिन C सीरम होना चाहिए। ऑयली स्किन वाले लोग हैवी क्रीम और ऑयली प्रोडक्ट्स से बचें, नहीं तो पिंपल्स हो सकते हैं।  
विज्ञापन

5 of 7
ड्राई स्किन के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स - फोटो : Adobe stock
ड्राई स्किन के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स

ड्राई स्किन वाले लोग हमेशा हाइड्रेटिंग और क्रीमी फेसवॉश इस्तेमाल करें। हायल्यूरोनिक एसिड और ग्लिसरीन युक्त मॉइस्चराइजर आपके ऊपर अच्छे रहेंगे। हाइड्रेटिंग और क्रीम बेस्ड सनस्क्रीन त्वचा के लिए लाभदायक रहेगी। यदि सीरम इस्तेमाल करते हैं तो उसमें विटामिन E और हाइलूरोनिक एसिड होना चाहिए। ड्राई स्किन वालों को एल्कोहल बेस्ड प्रोडक्ट्स से बचना चाहिए क्योंकि ये स्किन को और ज्यादा ड्राई कर सकते हैं।  
विज्ञापन

6 of 7
सेंसिटिव स्किन के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स - फोटो : iStock
सेंसिटिव स्किन के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स

सेंसिटिव त्वचा वाले लोगों को हमेशा बिना सुगंध वाला और हाइपोएलर्जेनिक फेसवॉश इस्तेमाल करना चाहिए। बिना खुशबू वाला और सोथिंग मॉइस्चराइजर  त्वचा पर ज्यादा असरदार रहेगा। ऐसे लोगों को हमेशा मिनरल बेस्ड सनस्क्रीन इस्तेमाल करनी चाहिए। यदि सीरम इस्तेमाल करना है तो उसमें एलोवेरा और ग्रीन टी अवश्य होनी चाहिए। अगर आपको किसी भी प्रोडक्ट से जलन, रेडनेस या खुजली हो तो तुरंत उसका इस्तेमाल बंद कर दें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कॉम्बिनेशन स्किन के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स - फोटो : Adobe stock
 कॉम्बिनेशन स्किन के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स

यदि आपकी कॉम्बिनेशन स्किन है तो बैलेंसिंग फेसवॉश का इस्तेमाल करें जो ऑयल कंट्रोल करे और त्वचा को मॉइस्चराइज दोनों करे। हल्का और हाइड्रेटिंग मॉइस्चराइजर आपकी त्वचा के लिए परफेक्ट रहेगा। आपकी सनस्क्रीन मैट और हाइड्रेटिंग दोनों का बैलेंस करने वाली होनी चाहिए। यदि सीरम इस्तेमाल करते हैं तो उसमें नियासिनमाइड और हाइलूरोनिक एसिड सीरम होना चाहिए।  

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें