Hair Care Tips: आज के समय में हेयर फॉल की समस्या से हर दूसरा व्यक्ति परेशान है। बहुत से लोगों के साथ तो ये समस्या इतनी बढ़ गई है कि वो बालों में कंघी करने से भी डरते हैं। ऐसे में कई बार लोग बाजारों में मिलने वाले महंगे-महंगे ऐसे हेयर ऑयल और सीरम का इस्तेमाल करते हैं, जो हेयर फॉल रोकने का दावा करते हैं। ये चीजें हर किसी को फायदा नहीं पहुंचातीं। इसी के चलते हम यहां आपको एक ऐसे नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आप हेयर फॉल को रोक सकती हैं।
हम बात कर रहे हैं प्याज का रस इस्तेमाल करने की। प्याज का रस बालों के लिए एक प्राकृतिक और असरदार उपाय है, जो बालों की ग्रोथ को बढ़ाने, डैंड्रफ हटाने और हेयर फॉल को कम करने में मदद करता है। इसमें सल्फर, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C, B6 होते हैं, जो बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं और स्कैल्प को हेल्दी बनाते हैं। तो चलिए बिना देर किए आपको इसके फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका बताते हैं।