फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tips To Look Young: जवां दिखना चाहती हैं तो शरीर के इन अंगो की जरूर करें देखभाल

Sun, 20 Nov 2022 06:30 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
40 की उम्र के बाद त्वचा पर झुर्रियां और फाइन लाइंस दिखना शुरू कर देते हैं। ऐसे में महिलाएं अपनी त्वचा को जवां और टाइट रखने के लिए काफी सारे जतन करती हैं। त्वचा की सही तरीके से देखभाल करने से चेहरे पर उम्र का असर कम होता है और आप जवां दिखती हैं। लेकिन चेहरे के साथ वो शरीर के इन अंगों की देखरेख नहीं करती हैं। जिसकी वजह से पहली नजर में देखकर लोग आपकी सही उम्र का अंदाजा लगा लेते हैं। और आप सोच में पड़ जाती होंगी कि आखिर इसे कैसे मेरी सही उम्र के बारे में पता चला। 
अगर आप चाहती हैं कि 40 की उम्र के बाद भी आप जवां ही दिखें तो शरीर के इन हिस्सों की भी ठीक से देखभाल करें। 
विज्ञापन

2 of 6
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram
हाथ
चेहरे की देखभाल तो उम्र के हिसाब से की जाती है। लेकिन हाथों को आप सही देखभाल नहीं देती। जिसकी वजह से हाथों पर झुर्रियां नजर आने लगती हैं और जैसे ही आप किसी के सामने आती हैं तो वो आपकी उम्र का अंदाजा लगा लेता है क्योंकि सबसे पहले नजर हाथों पर ही जाती है। अगर आप चाहती हैं कि 40 की उम्र के बाद भी आप दस साल तक छोटी दिखें तो हाथों की देखभाल ज्यादा अच्छे तरीके से करें। 
विज्ञापन

3 of 6
रवीना टंडन,करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
आईब्रो
अगर आप हमेशा आईब्रो सेट करवाती रहती हैं तो उम्र बढ़ने के साथ ये गलती कभी ना करें। कम उम्र दिखाने के लिए चेहरे की शेप के अनुसार आईब्रो को रखें। मोटी और घनी आईब्रो उम्र को कम दिखाने में मदद करती है। इसलिए थ्रेडिंग और प्लकर की बजाय कुछ दिन आईब्रो को बढाएं और फिर एक्सपर्ट की मदद से सेट करें। जिससे कि उम्र आपकी कम दिखे। 

4 of 6
सोनाली बेंद्रे - फोटो : insta
त्वचा के लिए सही प्रोडक्ट
चेहरे पर मेकअप करने के साथ ही स्किन केयर प्रोडक्ट को काफी स्मार्टनेस के साथ खऱीदें। अपने चेहरे की जरूरत के अनुसार ही प्रोडक्ट खऱीदें और इस्तेमाल करें। जिससे त्वचा पर सही असर हो।
विज्ञापन

5 of 6
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
सही फाउंडेशन का करें इस्तेमाल
उम्र बढ़ने के साथ फुल कवरेज फाउंडेशन को इस्तेमाल करने की बजाय मीडियम या लाइट कवरेज फाउंडेशन को लगाएं। जिससे कि चेहरा बहुत ज्यादा भारी और बनावटी ना दिखें। लाइट फाउंडेशन चेहरे को नेचुरली ब्यूटीफुल दिखाने में मदद करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया
होठों को रखें हाईड्रेटेड
त्वचा के साथ ही होठों को भी हमेशा हाईड्रेटेड रखें। अगर आप चेहरे पर मेकअप ना भी कर रही हों तो भी होंठ को लिप ग्लॉस की मदद से ग्लॉसी और जूसी बनाकर रखें। ये ट्रिक आपको हमेशा जवां दिखाने में मदद करेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें