यदि आपको गर्मी के मौसम में टी शर्ट पहनना पसंद है तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। इन बातों का ध्यान रखेंगे तो न सिर्फ आपको स्टाइलिश लुक मिलेगा बल्कि आप सहज भी रहेंगे।
विज्ञापन
1 of 6
टीशर्ट पहनना है पसंद तो इन बातों का ध्यान रखें
- फोटो : instagram
Tips for Wearing T-Shirts: गर्मियों का मौसम चल रहा है। इस मौसम में लोग ऐसे कपड़े पहनना पसंद करते हैं, जिसे कैरी करने के बाद गर्मी का एहसास न हो, और जिसे कैरी करके लुक भी अच्छा दिखे। इन कपड़ों में टीशर्ट को सबसे सही माना जाता है। पुरुषों से लेकर महिलाएं तक गर्मी के मौसम में प्लेन टीशर्ट कैरी करना पसंद करती हैं।
टीशर्ट आपको ऑनलाइन से लेकर बाजार तक में आसानी से मिल जाएगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि टीशर्ट खरीदते समय आपको कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। यहां हम आपको उन्हीं बातों के बारे में बताने जा रहे हैँ। ताकि आप भी परफेक्ट टीशर्ट खरीद सकें।
विज्ञापन
2 of 6
सही हो फिटिंग
- फोटो : instagram
सही हो फिटिंग
जब भी टी शर्ट खरीदने जाएं तो ये याद रखें ये इसकी फिटिंग सही हो। ओवर साइज टीशर्ट भी ज्यादा ढीली अच्छी नही लगती है। टीशर्ट में कंधों पर सिलाई ठीक जगह होनी चाहिए, ताकि ये देखने अच्छी लगे। यदि ज्यादा टाइट होगी टी शर्ट तो भी आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है, इसलिए खरीदते समय हमेशा फिटिंग चेक करें।
विज्ञापन
3 of 6
फैब्रिक देखें
- फोटो : instagram
फैब्रिक देखें
जब भी टीशर्ट खरीदने जाएं तो उसका फैब्रिक चेक करें। गर्मी के मौसम में किसी भी ऐसे फैब्रिक का इस्तेमाल न करें, जिसको पहनकर हवा पास न हो पाए, क्योंकि गर्मी के मौसम में काफी पसीना आता है। इस मौसम में कॉटन टी-शर्ट सबसे आरामदायक होती हैं, इसमें पसीना अपने आप सूख जाता है।
4 of 6
गले की डिजाइन देखें
- फोटो : instagram
गले की डिजाइन देखें
टीशर्ट खरीदने गए हैं तो उसके गले की डिजाइन अपनी पसंद और जहां पहननी है उस जगह के हिसाब के सिलेक्ट करें। जैसे कि राउंड नेक कैजुअल लुक के लिए बेस्ट रहती है, तो वहीं वी नेक थोड़ा स्लिम और ट्रेंडी लुक के लिए परफेक्ट मानी जाती है। इसके अलावा पोलो टीशर्ट सेमी-फॉर्मल या स्मार्ट कैजुअल लुक के लिए सही होती है।
विज्ञापन
5 of 6
कैसा हो प्रिंट
- फोटो : सोशल मीडिया
कैसा हो प्रिंट
ये सबसे अहम प्वॉइंट है। आज के समय में युवाओं को दोनों तरह की टीशर्ट काफी पसंद आती हैं। भले ही प्रिंटेड टी-शर्ट्स युवाओं में लोकप्रिय हैं, लेकिन ओवर-डिजाइन से बचें। क्लासी दिखना है तो हमेशा प्लेन टीशर्ट का ही चयन करें। उसे आप किसी भी मौके पर कैरी कर सकते हैं, वो हमेशा ही अच्छी लगती है।
टीशर्ट खरीदते समय उसके रंग का खास ध्यान रखें। खरीदने जा रहे हैं तो ये समझ लें कि सॉलिड कलर जैसे व्हाइट, ब्लैक, नेवी ब्लू या ग्रे कभी भी फैशन से बाहर नहीं जाते। वहीं इस बात को भी न भूलें कि डार्क स्किन टोन पर लाइट कलर अच्छे लगते हैं और लाइट स्किन टोन पर डार्क शेड्स। बाकि रंग का चयन एक बार ट्राई करके ही करें।