फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care: बारिश के मौसम में रूसी से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू तरीके, मिलेगा डैंड्रफ से छुटकारा

Fri, 04 Aug 2023 09:31 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बारिश के मौसम में अगर आप डैंड्रफ से परेशान हैं तो इन घरेलू नुस्खों को अपनाएं। 
विज्ञापन
1 of 7
dandruff remedies - फोटो : getty images
Hair Care: बारिश का मौसम चल रहा है। इस मौसम का इंतजार लोगों को सालभर रहता है। बारिश की वजह से ही तेज और उमस वाली गर्मी से राहत मिलती है लेकिन बारिश अपने साथ कई ऐसी परेशानियां लेकर आती है, जिसका सही समय पर इलाज करना काफी जरूरी होता है। दरअसल, जब कोई व्यक्ति बारिश में भीगता है तो उसके सामने त्वचा से संबंधी परेशानियां आने लगती हैं। बारिश के पानी में भीगने के बाद त्वचा पर खुजली होना बेहद आम बात है।

त्वचा पर खुजली के अलावा बालों का झड़ना, बालों में डैंड्रफ होना, स्कैल्प पर खुजली की समस्या भी काफी आम है। सबसे ज्यादा परेशानी तो तब होती है, जब सिर पर डैंड्रफ हो जाता है। बालों में होने वाली रूसी को हटाने के लिए आप या तो पार्लर जा सकते हैं, या फिर कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर आप डैंड्रफ से छुटकारा पा सकते हैं। घरेलू नुस्खों के लिए आपको ज्यादा कुछ करना नहीं पड़ेगा। 
विज्ञापन

2 of 7
tea tree oil
रूसी को हटाता है टी ट्री तेल

ये तेल आपके बालों के लिए रामबाण साबित हो सकता है। अगर आप इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो टी ट्री तेल को नारियल तेल के साथ मिलाएं और इसे अपने बालों में लगाएं। कुछ ही दिनों में आपको डैंड्रफ से राहत मिलेगी। 
विज्ञापन

3 of 7
apple cider vinegar - फोटो : istock
विनेगर

सेब के सिरके का इस्तेमाल करके आप बालों की रूसी को खत्म कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए आप एप्पल साइडर विनेगर और पानी को बराबर मात्रा में मिलाएं। अब इसे बाल धोने से पहले बालों में लगा लें। कुछ देर बाद बालों को धो लें। 

4 of 7
Aloe vera - फोटो : Pixabay
एलोवेरा

एलोवेरा के इस्तेमाल से आप अपने बालों में होने वाले डैंड्रफ को हटा सकते हैं। इसके लिए सीधे ताजे एलोवेरा जेल को अपने बालों में लगाएं और कुछ समय बाद बालों को धो लें। ये जरूर आपको फायदा पहुंचाएगा। 
विज्ञापन

5 of 7
lemon - फोटो : pixa
नींबू

अगर आप नींबू का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो पहले इसे एक बार टेस्ट जरूर कर लें। नींबू कई लोगों को सूट नहीं करता है। अगर ये आपको सूट करता है तो ताजा नींबू का रस अपने स्कैल्प पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करते हुए 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें। ये रूसी को खत्म करने में मददगार होता है। 
विज्ञापन

6 of 7
baking soda - फोटो : pixabay
बेकिंग सोडा

बालों में बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करने के लिए आपको बस बालों को हल्का गीला करके बेकिंग सोडा के पेस्ट को बालों में लगाना है। कुछ दिन इसका इस्तेमाल आपको जरूर फायदा पहुंचाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
dandruff - फोटो : Getty Images
नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें