गर्मियों में सबसे ज्यादा तैलीय त्वचा वाले लोग परेशान रहते हैं क्योंकि दिनभर चेहरे पर तेल का बना रहना और फिर उससे होने वाले मुहांसे। सामान्य त्वचा पर भी गर्मी के मौसम में सुबह- शाम अतिरिक्त तेल आ जाता है। इस वजह से ब्लैकहेड्स और वाईटहेड्स बने ही रहते हैं, जो कि चेहरे को खराब करने लगते हैं। तैलीय त्वचा के पीछे कई सारे कारण होते हैं इससे छुटकारा पाना इतना भी मुश्किल नहीं होता है बल्कि छोटे- मोटे नुस्खे आजमाकर ही त्वचा को सामान्य किया जा सकता है। अगली स्लाइड्स से जानिए तैलीय त्वचा से छुटकारा दिलाने वाले प्रभावशाली नुस्खे।