फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Fall Control Remedy: बालों का झड़ना एक महीने में रोक देगा ये हेयर मास्क ! इस्तेमाल का तरीका है आसान

Fri, 23 May 2025 03:13 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hair Fall Control Remedy In Hindi: यदि आप भी बालों के झड़ने से परेशान हैं, तो लेख में दिए गए नुस्खे को आजमाकर देख लें।
विज्ञापन
1 of 7
बालों का झड़ना एक महीने में रोक देगा ये हेयर मास्क - फोटो : freepik
Hair Fall Control Remedy In Hindi: बालों का झड़ना एक ऐसी आम समस्या है, जिससे हर दूसरा व्यक्ति परेशान रहता है। खासतौर पर अब जब बारिश का मौसम आने वाला है, तब तो ये दिक्कत कई गुना बढ़ जाती है। सिर से बाल ऐसे झड़ते हैं, मानों आसमान से बारिश हो रही हो। बहुत से लोगों को तो गंजेपन का डर सताने लगता है।

यदि आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, जो बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं तो अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको बताएंगे कि आप कैसे सिर्फ हेयर मास्क की मदद से बालों का झड़ना रोक सकते हैं। इसके लिए आपको एक घरेलू हेयर मास्क की जरूरत पड़ेगी। इस लेख में हम उसी हेयर मास्क को बनाने का सही तरीका और उसके इस्तेमाल की विधि बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
हेयर मास्क बनाने का सामान - फोटो : Adobe Stock

हेयर मास्क बनाने का सामान
  • 1 मध्यम आकार का प्याज
  • 2 टेबलस्पून मेथी दाना 
  • 1 टेबलस्पून नारियल तेल
  • 5-6 करी पत्ते 

 
विज्ञापन

3 of 7
हेयर मास्क बनाने की विधि - फोटो : Freepik.com
विधि

हेयर मास्क तैयार करने के लिए सबसे पहले तो एक दिन पहले ही मेथीदाना को पानी में भिगो दें, ताकि वो अच्छी तरह से फूल जाए। अगले दिन जब से फूल जाए तो इसे छान लें।

4 of 7
हेयर मास्क बनाने की विधि - फोटो : Freepik.com
अब अगले दिन जब ये सही से फूल जाए तो मेथी दाने के साथ-साथ, कटे हुए प्याज और करी पत्ते को मिक्सी में डालें। सभी चीजों का गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसमें आपको पानी नहीं डालना है। गाढ़ा पेस्ट बनाने के बाद इसमें थोड़ा सा नारियल का तेल डालें और पेस्ट को अच्छी तरह से मिक्स करें। अब ये हेयर मास्क तैयार है। 

 
विज्ञापन

5 of 7
ऐसे करें अप्लाई - फोटो : Freepik
ऐसे करें अप्लाई 

अब बारी आती है, इसे सही तरह से अप्लाई करने की। तो इसके लिए सबसे पहले अपने बालों को एक बार शैंपू से धो लें। गंदे बालों पर इसे अप्लाई करने का कोई लाभ नहीं मिलेगा। तो अब पहले बालों को धोकर सुखा लें और फिर इस मास्क को स्कैल्प से लेकर बालों के छोर तक पर अप्लाई करें।
विज्ञापन

6 of 7
ऐसे करें अप्लाई - फोटो : Adobe stock
जब ये सही से अप्लाई हो जाए तो हेयर कैप लगा लें, ताकि इसमें गंदगी न चिपके। अब तकरीबन 40 मिनट इसे ऐसे ही रहने दें। 40 मिनट के बाद अपने बालों को धो लें। चाहें तो इस दौरान शैंपू का इस्तेमाल न करें। यदि शैंपू का इस्तेमाल करना ही है तो वो हल्का शैंपू ही हो। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ऐसे करें अप्लाई - फोटो : Adobe stock
मिलेंगे ये फायदे

अब जान लें कि इस मास्क को इस्तेमाल करके आपको क्या फायदे मिल सकते हैं। यदि आप हफ्ते में तीन बार इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करेंगे तो इससे आपके बालों में धीरे-धीरे मजबूती आएगी और चमक बनी रहेगी। इसका सबसे बड़ा लाभ यही होता है, कि इसके इस्तेमाल से आपके बाल झड़ना बंद हो जाएंगे। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें