अक्सर हम लोग दांतों के पीलेपन से परेशान रहते हैं। इसके चलते कई बार हमें शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है। कई बार तो आलम यह रहता है कि दोस्तों के बीच हम बेरंग दांतों के चलते खुल कर हंस भी नही पाते, जिसके चलते हमारे आत्मविश्वास में कमी आती है। दांतों की इस समस्या के कारण ज्यादातर लोग सेंसटिव भी हो जाते हैं। हालांकि चिंता करने की कोई बात नही आज हम आपको ऐसे कुछ तरीके बताएंगे, जिससे आपके दातों का पीलापन छू मंतर हो जाएगा। तो बिना कोई देर के आइए जानते हैं उन तरीकों के बारे में विस्तार से...