फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nail Extension: नेल एक्सटेंशन करवाने का सोच रहे हैं? पहले जान लें इसके 5 बड़े नुकसान

Thu, 06 Mar 2025 10:48 AM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Nail Extension Side Effects: आज की इस खबर में हम आपको नेल एक्सटेंशन से जुड़ी कुछ जरूरी बातें बताने जा रहे हैं, जिसे आपको इसे कराने से पहले हमेशा ध्यान में रखनी है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
नाखूनों की खूबसूरती के चक्कर में सेहत से खिलवाड़ - फोटो : instagram
नेल एक्सटेंशन खूबसूरत और स्टाइलिश लुक देने का एक शानदार तरीका है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं? अगर सही देखभाल न की जाए या घटिया क्वालिटी के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल हो, तो यह आपके प्राकृतिक नाखूनों और स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। तो आज की इस खबर में हम आपको नेल एक्सटेंशन से जुड़ी कुछ जरूरी बातें बताने जा रहे हैं, जिसे आपको इसे कराने से पहले हमेशा ध्यान में रखनी है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
नाखूनों की खूबसूरती के चक्कर में सेहत से खिलवाड़ - फोटो : instagram
नेल एक्सटेंशन के संभावित नुकसान
  •  नाखूनों की कमजोरी – बार-बार नेल एक्सटेंशन करवाने से आपके प्राकृतिक नाखून पतले और कमजोर हो सकते हैं।
  •  फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन – अगर सही तरीके से सफाई न हो, तो नाखूनों के नीचे बैक्टीरिया और फंगस पनप सकते हैं, जिससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
नाखूनों की खूबसूरती के चक्कर में सेहत से खिलवाड़ - फोटो : instagram
  •  एलर्जी और जलन – कुछ लोगों को ऐक्रेलिक, जेल, या इस्तेमाल किए गए केमिकल्स से एलर्जी हो सकती है, जिससे खुजली, जलन और लालिमा जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • नाखूनों का टूटना या परतदार होना – गलत तरीके से लगाए या हटाए जाने पर आपके प्राकृतिक नाखून कमजोर होकर टूट सकते हैं या उनकी सतह खराब हो सकती है।
  • हाई मेंटेनेंस और महंगे – खूबसूरत दिखने वाले नेल एक्सटेंशन को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए बार-बार फीलिंग्स (refilling) करवानी पड़ती है, जो न केवल खर्चीला बल्कि समय लेने वाला भी होता है।

4 of 5
नाखूनों की खूबसूरती के चक्कर में सेहत से खिलवाड़ - फोटो : instagram
इन टिप्स से करें नुकसान से बचाव
  •  हमेशा प्रोफेशनल नेल टेक्नीशियन से ही नेल एक्सटेंशन करवाएं।
  •  सिर्फ हाई-क्वालिटी और सुरक्षित ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल करें।
  •  एक्सटेंशन के बाद नाखूनों की सफाई और मॉइस्चराइजिंग का खास ख्याल रखें।
  • नाखूनों को प्राकृतिक रूप से गैप लेने देने के लिए बीच-बीच में ब्रेक लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नाखूनों की खूबसूरती के चक्कर में सेहत से खिलवाड़ - फोटो : instagram
इस बात का रखें खास ध्यान
नेल एक्सटेंशन आपके लुक को तो निखार सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि उनकी सही देखभाल भी उतनी ही जरूरी है। अगर आप इन बातों का ध्यान रखेंगे, तो आपके नाखून लंबे समय तक खूबसूरत और हेल्दी बने रहेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें