फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में आपकी त्वचा को बेजान बना रही हैं ये आदतें

Thu, 19 May 2016 12:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : gettyimages
गर्मियों में त्वचा का ध्यान रखना बहुत जरूरी हो जाता है।  धूप और हानिकारक चीजों से अगर इसे न बचाया जाए तो त्वचा रूखी, बेजान होती जाती है और अपनी सुंदरता खो देती है। जानिए, सूरज की किरणों के अलावा भी क्या हैं वो चीजें जो त्वचा को नुकसान पहुंचा रही हैं।
विज्ञापन

गर्मियों में आपकी त्वचा को बेजान बना रही हैं ये आदतें

2 of 6
- फोटो : gettyimages
अगर आप सोचते हैं कि गर्मियों में गाड़ी के शीशे खोल कर या बाइक पर रफ्तार में, तेज हवा में ड्राइव पर जाने से मूड फ्रेश हो जाएगा तो हां, ऐसा हो सकता है लेकिन इससे आपकी त्वचा का क्या हाल होगा आप सोच भी नहीं सकते। ये तेज हवा त्वचा के सेल्स को बर्बाद कर सकती है, नमी हटा सकती है जिसके कारण, फटी हुई, अलग अलग परतों में त्वचा नजर आने लगेगी। इसलिए अपनी त्वचा पर ऐसा अत्याचार करने से बचें।  
विज्ञापन

गर्मियों में आपकी त्वचा को बेजान बना रही हैं ये आदतें

3 of 6
- फोटो : gettyimages
घंटों एसी में बैठे रहने से भी त्वचा की नमी कम हो जाती है। इस कारण त्वचा रूखी होने लगती है। लगातार गर्मी से ठंडक और ठंडक से गर्मी में आने से भी त्वचा खराब होती है। ये पसीना पैदा करने वाली ग्लांड में जलन पैदा कर सकती है। इसलिए बेहतर होगा कि जितना हो सके एसी कम इस्तेमाल करें। अगर इस्तेमाल करते भी हैं तो तापमान बहुत कम न रखें। बाहर और अंदर के तापमान में बहुत अंतर न हो।

4 of 6
- फोटो : gettyimages
अगर आप गर्मियों में स्वीमिंग यानी तैराकी करने का शौक रखते हैं तो ये आदत त्वचा को सूखा बना रही है। भले ही पानी में छपाके मारने से आपको तरो ताजा महसूस हो लेकिन असल में जरूरत से ज्यादा त्वचा पर पड़ता पानी सारी नमी खींच लेता है। त्वचा की ऊपरी सतह पर मौजूद जरूरी नैचुरल तेल सोख लेता है। इसीलिए स्वीमिंग के तुरंत बाद ढेर सारा माइश्चराइजर लगाने की सलाह दी जाती है।
 
विज्ञापन

गर्मियों में आपकी त्वचा को बेजान बना रही हैं ये आदतें

5 of 6
- फोटो : gettyimages
गर्मियों में ज्यादा शराब पीने की आदत भी त्वचा पर बुरा असर डालती है। शराब में त्वचा को सूखा बनाने वाले और जरूरी तत्व खींच लेने की क्षमता होती है। इसे जितना हो सके नियंत्रित रखें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मियों में आपकी त्वचा को बेजान बना रही हैं ये आदतें

6 of 6
- फोटो : gettyimages
जाहिर है चिलचिलाती धूप आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचाती ही है। उन लोगों को खासकर ध्यान रखना चाहिए जिन्हें अकसर मुहांसे आते रहते हैं। ऐसे कपड़े पहनने से बचें जो शरीर से चिपकते हों या शरीर को और गर्म करते हों। दिन में दो बार क्लेंजर इस्तेमाल करें ताकि चेहरा साफ रहे। तौलिए से मुंह पोंछते रहें और ठंडा रखने की कोशिश करें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें