फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Teeth Whitening Tips: दांतों के पीलेपन को दूर करेंगे ये घरेलू नुस्खे, एक बार अपनाकर देख लें

Fri, 15 Nov 2024 05:48 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीले दांत न केवल आपकी खूबसूरती को प्रभावित करते हैं बल्कि आपकी आत्मविश्वास में भी कमी ला सकते हैं। दांतों को सफेद और चमकदार बनाने के लिए आप निम्नलिखित घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Teeth Whitening Tips - फोटो : Adobe stock
Teeth Whitening Remedy Tips: एक अच्छी सी मुस्कुराहट को देखकर किसी का भी दिन बन जाता है, लेकिन कई बार किसी मुस्कुराहट की वजह से ही दिन खराब भी हो सकता है। दरअसल, ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि आजकल दांतों के पीलेपन से ज्यादातर लोग परेशान हैं।

कई बार, धूम्रपान, शराब पीने और अत्यधिक कैफीन के सेवन जैसी खराब जीवनशैली के कारण दांत पीले और दागदार हो जाते हैं। ये पीलापन न सिर्फ देखने अजीब लगता है, बल्कि इसकी वजह से लोगों को खुद भी शर्मिंदा होना पड़ता है।

यदि आप भी दांतों के पीलेपन की वजह से खुल के हंस नहीं पाते हैं, और इसकी वजह से आपकी खूबसूरती में दाग लग गया है तो यहां हम आपको इस परेशानी का हल बताने जा रहे हैं। कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर आप अपने दांतों का पीलापन दूर सकते हैं। आइए आपको इन नुस्खों के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
बेकिंग सोडा और नींबू - फोटो : Adobe stock
 बेकिंग सोडा और नींबू

इसके इस्तेमाल के लिए 1/2 चम्मच बेकिंग सोडा में कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाएं। अब इसे टूथब्रश पर लगाकर दांतों पर हल्के हाथों से रगड़ें। दो मिनट के बाद कुल्ला कर लें। आप इसका इस्तेमाल हर रोज कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
नारियल तेल - फोटो : Adobe stock
नारियल तेल 

ऑयल पुलिंग की मदद से भी आप अपने दांत साफ कर सकते हैं। इसके लिए 1-2 चम्मच नारियल तेल को मुंह में रख लें। इसके बाद 10-15 मिनट तक इसे मुंह में घुमाएं। इसके बाद कुल्ला करें और फिर ब्रश करें। इससे आपका मुंह भी साफ होगा। 

4 of 6
हल्दी और नारियल तेल का मिश्रण - फोटो : Freepik.com
हल्दी और नारियल तेल का मिश्रण

इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले 1 चुटकी हल्दी में 1 चम्मच नारियल तेल मिलाएं।  अब इस पेस्ट को ब्रश की मदद से दांतों पर लगाएं।  दो मिनट के बाद कुल्ला कर लें। इससे भी दांतों का पीलापन कम होता है और ये मुंह के बैक्टीरिया को भी खत्म करता है।  
विज्ञापन

5 of 6
सेब का सिरका - फोटो : Adobe stock
सेब का सिरका 

इसका इस्तेमाल करना भी काफी सरल है। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले 1 चम्मच सेब के सिरके को पानी में मिलाएं।  इससे दिन में एक बार कुल्ला करें। ये दांतों के दाग-धब्बे भी दूर करता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
केले के छिलके का उपयोग - फोटो : Adobe stock
केले के छिलके का उपयोग

इसका इस्तेमाल काफी आसान होता है। केले के छिलके को अंदरूनी हिस्से को दांतों पर रगड़ें। 2-3 मिनट तक रगड़ने के बाद पानी से धो लें।  ये आपके दांतों को आंतरिक रूप से साफ कर देगा। 

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें