Tanning Removal Tips: गर्मियों की तेज धूप में घूमना हो या सर्दियों की हल्की धूप में, टैनिंग से बचना हर किसी के लिए बेहद नामुमकिन है। टैनिंग की वजह से धीरे-धीरे स्किन अपनी चमक खो देती है और कई नुस्खों को ट्राई करने के बावजूद भी महीनों तक वो जमी हुई टैनिंग हटती ही नहीं। महंगे क्रीम और ट्रीटमेंट ट्राई करके भी जब कुछ असर न हो, तो एक सिंपल घरेलू नुस्खा आपकी स्किन को फिर से निखार सकता है।
ऐसे में आज हम आपको बताएंगे एक ऐसा आसान काम, जो अगर आप हर रोज करें, तो आपकी महीनों की जमी टैनिंग सिर्फ 7 दिनों में साफ हो सकती है वो भी बिना किसी केमिकल या खर्चे के। इसके लिए आपको न तो पैसे खर्चने पड़ेंगे और न ही त्वचा पर ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
2 of 7
तो ये है वो एक काम
- फोटो : Adobe stock
तो ये है वो एक काम
जिस आसान टिप्स से हम आपको टैनिंग हटाने की सलाह दे रहे हैं वो है कच्चे दूध का इस्तेमाल करना। जी हां। सिर्फ कच्चे दूध को हर दिन अपनी स्किन पर लगाने से आप जिद्दी से जिद्दी टैनिंग को भी गायब कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
ऐसे करें इस्तेमाल
- फोटो : Adobe stock
ऐसे करें इस्तेमाल
इसका इस्तेमाल काफी आसान है। इसके लिए आपको सबसे पहले कॉटन बॉल को कच्चे दूध में भिगोना है। अब इस रुई को चेहरे से लेकर हाथ-पैर और गर्दन पर अप्लाई करना है। इसकी मदद से आपकी पूरी स्किन पर कच्चा दूध बेहद आसानी से लग जाएगा।
4 of 7
ऐसे करें इस्तेमाल
- फोटो : Adobe stock
अब 15 मिनट के लिए अपनी त्वचा को ऐसे ही छोड़कर फिर सादे पानी से हाथ-पैर धो लें। ऐसा रात में सोने से पहले हर दिन करें और एक हफ्ते में फर्क देखें। ये टैनिंग के अलावा आपकी स्किन की कई अन्य दिक्कतों को भी दूर करता है। आइए इस बारे में भी जान लेते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
स्किन टोन निखारता है
- फोटो : Adobe stock
1. स्किन टोन निखारता है
यदि आप नियमित रूप से कच्चे दूध का इस्तेमाल हाथ-पैरों और चेहरे पर करेंगे तो इससे आपकी त्वचा की टैनिंग पूरी तरह निकल जाएगी। टैनिंग निकलने के बाद स्किन टोन अपने आप ही एक शेड लाइट हो जाती है। इसकी वजह से त्वचा का स्कन टोन अपने आप ही खिल जाता है।
विज्ञापन
6 of 7
डेड स्किन हटाता है
- फोटो : Adobe stock
2. डेड स्किन हटाता है
कच्चे दूध में पाए जाने वाले तत्व त्वचा पर जमी डेड स्किन को भी जड़ से हटाने का काम करते हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से धीरे-धीरे डेड स्किन सेल्स निकलने लगती हैं और नई त्वचा बाहर आती है। इससे भी चेहरा एकदम से खिल उठता है।
अगर आपकी त्वचा भी अनइवन है यानी कि अगर आपकी स्किन भी कहीं से चमकदार और कहीं से पैचेज वाली है, तो कच्चा दूध उसे एक समान बनाता है। समान त्वचा पाने के लिए भी आपको नियमित रूप से कच्चे दूध को इस्तेमाल करना जरूरी है।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।