फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Potato For Skin: एक आलू चमका सकता है आपका चेहरा, जानें कैसे करें इसका सही इस्तेमाल

Wed, 27 Aug 2025 05:23 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Potato For Skin Care: अगर आप भी घर बैठे बिना पैसे खर्च किए अपना चेहरा चमकाना चाहते हैं तो उसमें एक आलू आपकी मदद करेगा। 
विज्ञापन
1 of 7
एक आलू चमका सकता है आपका चेहरा, जानें कैसे करें इसका सही इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
Potato For Skin Care:  अगर आप भी चाहते हैं कि आपका चेहरा बिना महंगे प्रोडक्ट्स या ब्यूटी ट्रीटमेंट के घर बैठे ही चमक उठे, तो आपके किचन में रखा एक साधारण सा आलू आपकी मदद कर सकता है। आलू एक ऐसी सब्जी है, जो हर किसी के घर में बेहद आसानी से मिल जाती है। इससे मिलने वाले लाभ पूरी तरह से प्राकृतिक होते हैं, जिससे आपकी त्वचा बिना किसी साइड इफेक्ट के सुंदर और दमकती नजर आती है।

अगर आप भी बिना खर्च किए, आसान और असरदार तरीका चाहते हैं, तो आलू को अपनी ब्यूटी रूटीन में शामिल करें और फर्क खुद महसूस करें। इस लेख में हम आपको आलू के इस्तेमाल का सही तरीका बताएंगे और इससे होने वाले लाभ के बारे में बताएंगे। 
विज्ञापन

2 of 7
इस्तेमाल का तरीका - फोटो : Adobe stock
इस्तेमाल का तरीका

अगर आप भी फ्री में ही अपना चेहरा चमकाना चाहते हैं तो आलू का इस्तेमाल करें। इसके लिए सबसे पहले धोकर आलू को कद्दूकस कर लें। कद्दूकस करने के बाद इसके सूती कपड़े में बांधकर इसका रस निकाल लें। इस रस को एक कटोरी में रख लें।
विज्ञापन

3 of 7
इस्तेमाल का तरीका - फोटो : Adobe stock
अब रुई की मदद से धीरे-धीरे हर दिन अपने चेहरे पर अप्लाई करें। 15 मिनट आलू के रस को अपने चेहरे पर ऐसे ही लगा रहने दें। 15 मिनट के बाद चेहरे को सादा पानी से धो लें। इससे आपको निम्न फायदे मिलेंगे, जिनके बारे में हम आपको नीचे बता रहे हैं - 

 

4 of 7
मिलेगी ग्लोइंग स्किन - फोटो : Adobe stock
मिलेगी ग्लोइंग स्किन

अगर आप नियमित रूप से अपने चेहरे पर आलू का रस इस्तेमाल करेंगे तो आलू का रस चेहरे की थकी-हारी त्वचा को फिर से तरोताजा करके प्राकृतिक ग्लो लाने में मदद करेगा। 

 
विज्ञापन

5 of 7
दाग-धब्बे होंगे गायब - फोटो : Adobe stock
दाग-धब्बे होंगे गायब

यदि आपके चेहरे पर भी दाग-धब्बे हैं, तो भी आप आलू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। आलू के रस के नियमित इस्तेमाल से ऐक्ने के दाग और चेहरे की पिग्मेंटेशन कम होती है। इससे भी चेहरा खिल उठता है। 

 
विज्ञापन

6 of 7
टैनिंग होगी खत्म - फोटो : Adobe stock
टैनिंग होगी खत्म

यदि आपके चेहरे और हाथ-पैर में भी टैनिंग हो रही है तो आलू का रस इस्तेमाल करें। इसके नियमित इस्तेमाल से आपकी त्वचा खिल उठेगी और टैनिंग छूमंतर हो जाएगी। इससे स्किन की टोन एक शेड लाइट हो जाती है, क्योंकि टैनिंग हट जाती है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डार्क सर्कल्स कम करें - फोटो : Adobe stock
डार्क सर्कल्स कम करें

अगर आपके आंखों के नीचे काले घेरे हैं तो भी आप आलू का रस इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, आलू में पाए जाने वाले तत्व आंखों के काले घेरों को गायब करने में आपकी मदद करेगा। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें