Tanning Removal Tips: शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जो गर्मी के मौसम में टैनिंग से परेशान न हो। दरअसल, इस मौसम में सूरज की हानिकारक किरणें त्वचा पर सीधा प्रभाव जालती हैं। उसकी वजह से सनबर्न और टैनिंग जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
चेहरे और हाथों को तो हम टैनिंग से बचा लेते हैं, लेकिन पैरों में अक्सर टैनिंग के निशान पड़ जाते हैं। पैरों का जो हिस्सा खुला रहता है, उसका रंग बदलकर काला हो जाता है। जो देखने में काफी अजीब लगता है। ऐसे में हम आपको यहां पैरों की टैनिंग हटाने का नुस्खा बताएंगे, ताकि आप भी पैरों की टैनिंग से राहत पा सकें।
विज्ञापन
2 of 7
पहला नुस्खा
- फोटो : Freeepik.com
पहला नुस्खा
टैनिंग हटाने के लिए पहले नुस्खे में आपको सिर्फ नींबू और खीरे के रस की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
3 of 7
पहला नुस्खा
- फोटो : Freepik
विधि
इस नुस्खे को फॉलो करने के लिए सबसे पहले खीरे को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। यदि कद्दूकस नहीं करना चाहते हैं तो इसे ब्लैंड करके भी खीरे का रस निकाला जाता है। रस निकालने के बाद इसमें थोड़ा सा नींबू का रस डालें और मिक्स करें। दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद जहां पैरों में टैनिंग है, वहां इस मिश्रण को कॉटन की मदद लगाएं। कुछ देर के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें और फिर सादे पानी से पैर धो लें। हफ्ते में तीन बार आप ऐसा कर सकते हैं।
4 of 7
दूसरा नुस्खा
- फोटो : Adobe stock
दूसरा नुस्खा
टैनिंग हटाने वाले दूसरे नुस्खे में आपको तीन चीजों की जरूरत पड़ेगी। जिसमें बेसन, दही और हल्दी शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 7
दूसरा नुस्खा
- फोटो : Adobe stock
विधि
इस नुस्खे को ट्राई करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में थोड़ा सा बेसन ले लें। इसके बाद इसमें दही डालकर पेस्ट बनाएं। जब ये पेस्ट बन जाए तो चुटकीभर हल्दी डालें। जब पेस्ट तैयार हो जाए तो उसे पैरों में टैनिंग से प्रभावित त्वचा पर लगाएं। 15–20 मिनट बाद हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए धो लें। हफ्ते में दो से तीन बार आप इस पेस्ट का इस्तेमाल करके अपने पैरों को चमका सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
तीसरा नुस्खा
- फोटो : Freepik.com
तीसरा नुस्खा
पैरों की टैनिंग हटाने वाले तीसरे नुस्खे में आपको टमाटर का रस और एलोवेरा जेल की जरूरत पड़ेगी। टैनिंग हटाने में ये दोनों चीजें काफी काम आती हैं।
इसके लिए सबसे पहले टमाटर को ब्लैंड करके उसका रस निकाल लें। रस को एक कटोरी में लेकर उसमें थोड़ा सा एलोवेरा जेल मिक्स करें। याद रखें कि पेस्ट ज्यादा पतला न हो जाए। इसे गाढ़ा ही रखें। अब इसे पैरों में कम से कम आधा घंटे के लिए लगा रहने दें। आधे घंटे के बाद पैरों को मसाज करते हुए साफ कर लें। इससे भी आपके पैर चमक जाएंगे।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।