फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care Tips: हेयर वॉश के अगले दिन ही चिपकने लगे हैं बाल तो फॉलो करें ये टिप्स

Thu, 15 May 2025 10:00 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आपके बाल भी हेयर वॉश के एक दिन बाद ही चिपचिपे होने लगते हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ टिप्स फॉलो करके आप इस परेशानी से राहत पा सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
यर वॉश के अगले दिन ही चिपकने लगे हैं बाल तो फॉलो करें ये टिप्स - फोटो : Freepik
Hair Care Tips: गर्मी से मौसम में जिस तरह से लोग अपनी त्वचा का ध्यान रखते हैं, ठीक उसी तरह से बालों का भी ध्यान रखते हैं। लेकिन कई बार ध्यान रखने के बावजूद बाल हेयर वॉश के अगले दिन ही चिपचिपे हो जाते हैं। ऐसा उन लोगों के साथ होता है, जिनकी स्कैल्प काफी चिपचिपी होती है। ऐसा तब होता है, जब स्कैल्प में अत्याधिक सीबम का उत्पादन होता है। ज्यादा सीबम की वजह से बाल काफी ऑयली हो जाते हैं।

ऐसे में गर्मी के मौसम में बालों और स्कैल्प का सही से ध्यान रखना जरूरी हो जाता है, क्योंकि आप हर रोज बाल नहीं धो सकते। इसी के चलते हम आपको यहां कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं, जिसको फॉलो करने के बाद आपके बाल जल्दी चिपचिपे नहीं होंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
सही शैंपू का इस्तेमाल करें - फोटो : Adobe stock
सही शैंपू का इस्तेमाल करें

गर्मी के मौसम में यदि आप सही शैंपू का इस्तेमाल करेंगे तो आपके बाल चिपकेंगे नहीं। इस मौसम में ऑयली हेयर के लिए हमेशा फॉर्मूलेटेड शैम्पू जैसे क्ले बेस्ड या वॉल्यूमाइज़िंग शैंपू का ही इस्तेमाल करना चाहिए। ये बालों में पैदा होने वाले अतिरिक्त सीबम को कंट्रोल करते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
शैंपू में न हों ये तत्व - फोटो : Adobe stock
शैंपू में न हों ये तत्व

जब भी शैंपू खरीदें तो उसमें मौजूद तत्वों के बारे में एक बार पढ़ लें। इस मौसम के लिए हमेशा सल्फेट-फ्री और पैराबेन-फ्री शैंपू चुनें। ऐसे शैंपू ही आपके बालों के लिए लाभदायक होते हैं। इसलिए इसका ही इस्तेमाल करें। 

 

4 of 6
कंडीशनर सिर्फ बालों में लगाएं - फोटो : Adobe stock
कंडीशनर सिर्फ बालों में लगाएं

यदि कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं तो इसे सिर्फ बालों के छोर पर लगाएं। कभी भी स्कैल्प में कंडीशनर का इस्तेमाल न करें। ये स्कैल्प को नमी प्रदान करेगा, जिससे बाल और ज्यादा चिपचिपे होने लगेंगे। 

 
विज्ञापन

5 of 6
ड्राई शैंपू का इस्तेमाल करें - फोटो : Adobe stock
ड्राई शैंपू का इस्तेमाल करें

बहुत से लोगों के बाल हेयर वॉश के अगले दिन ही चिपकने लगते हैं। ऐसे में आप ड्राई शैंपू इस्तेमाल कर सकते है। ध्यान रखें कि यदि ड्राई शैंपू ले रहे हैं तो उसके बारे में अच्छी तरह जान लें और समझ लें। ये हर किसी को सूट नहीं करता, इसलिए पहले पैच टेस्ट कर लें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हेयर ब्रश साफ रखें - फोटो : Freepik
 हेयर ब्रश साफ रखें 

यदि चाहते हैं कि आपके बाल ज्यादा चिपचिपे न रहें तो अपने हेयर ब्रश और कंघी को साफ रखें। गंदे हेयर ब्रश से बैक्टीरिया और ऑयल वापस बालों में आ जाता है। इसलिए हफ्ते में कम से कम एक बार इसे अच्छी तरह से साफ करें। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें