फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sun Tan Removal Tips: चेहरे पर अभी से होने लगी है टैनिंग तो करें इन चीजों का इस्तेमाल, निखर जाएगी त्वचा

Tue, 16 Apr 2024 11:54 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर अभी से आपके चेहरे पर टैनिंग का असर दिखने लगा है तो कुछ चीजों के इस्तेमाल से आप इस परेशानी से राहत पा सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
चेहरे पर अभी से होने लगी है टैनिंग तो करें इन चीजों का इस्तेमाल - फोटो : istock
जैसे ही गर्मी का मौसम शुरू होता है, तो त्वचा पर कई-कई तरह की परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। तेज धूप और धूल की वजह से त्वचा ड्राई होने लगती है, जिसकी वजह से चेहरे का ग्लो धीरे-धीरे कम होने लगता है। खासतौर पर इस मौसम में टैनिंग की समस्या से तो हर कोई परेशान रहता है। टैनिंग की वजह से चेहरे पर कालापन सा दिखने लगता है, जो आपकी खूबसूरती पर दाग लगा सकता है।

वैसे तो चेहरे के ग्लो को बरकरार रखने के लिए लोग तरह के स्किन केयर ट्रीटमेंट कराते हैं, लेकिन कई बार ये ट्रीटमेंट त्वचा को नुकसान भी पहुंचा देते हैं। ऐसे में बहुत से लोग घरेलु नुस्खे अपनाने में भरोसा करते हैं। अगर आपको भी स्किन ट्रीटमेंट लेने में डर लगता है, तो आप भी हमारे बताए हुए नुस्खों को अपनाकर टैनिंग की समस्या से राहत पा सकते हैं। इन चीजों के इस्तेमाल से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें। 
विज्ञापन

2 of 6
चेहरे पर अभी से होने लगी है टैनिंग तो करें इन चीजों का इस्तेमाल - फोटो : Pexel
नींबू का रस

नींबू में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जिनकी वजह से आप सन टैनिंग से छुटकारा पा सकते हैं। इससे स्किन की कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। इसके इस्तेमाल के लिए आपको नींबू के रस को रूई की मदद से सीधा प्रभावित त्वचा पर लगाना है। कुछ ही दिनों में आपको इसका असर दिखने लगेगा। 
विज्ञापन

3 of 6
चेहरे पर अभी से होने लगी है टैनिंग तो करें इन चीजों का इस्तेमाल - फोटो : Pexel

हल्दी और बेसन

इस पैक का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो एक कटोरी में दो चम्मच बेसन लें और इसमें थोड़ी सी हल्दी डालें। अब इस पैक को उंगली की मदद से चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इससे आपको टैनिंग हटाने में मदद मिलेगी। 

4 of 6
चेहरे पर अभी से होने लगी है टैनिंग तो करें इन चीजों का इस्तेमाल - फोटो : Pexel

खीरा

खीरे को घिसकर इसका रस निकाल लें। इसके बाद इसमें नींबू के रस की बूंदे और गुलाब जल मिलाएं। अब इसे रूई की मदद से अपनी त्वचा पर लगाएं। कुछ देर बाद चेहरा धो लें। इससे आपको जरूर राहत मिलेगी। 
विज्ञापन

5 of 6
चेहरे पर अभी से होने लगी है टैनिंग तो करें इन चीजों का इस्तेमाल - फोटो : Pexel

शहद और पपीता

पपीते का पेस्ट बनाकर इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। ये आपकी त्वचा को एक्सफोलिएट करेगा। इसे 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और फिर चेहरा धो लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चेहरे पर अभी से होने लगी है टैनिंग तो करें इन चीजों का इस्तेमाल - फोटो : Pexel

कच्चा दूध

कुछ चम्मच दूध लेकर उसमें थोड़ी की हल्दी डालें। अब इस पेस्ट को अच्छी तरह से अपने चेहरे पर लगाएं। इससे भी आपको जरूर राहत मिलेगी। 

नोट: इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें