फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Tips: पसीने से कंधे पर निकल रही हैं घमौरियां तो ऐसे करें इनका इलाज

Thu, 22 May 2025 11:36 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Summer Tips: यदि आप भी घमौरियों से परेशान हैं, तो कुछ आसान से नुस्खे अपनाकर इस परेशानी से राहत पाएं। 
विज्ञापन
1 of 7
पसीने से कंधे पर निकल रही हैं घमौरियां तो ऐसे करें इनका इलाज - फोटो : Adobe stock
Summer Tips: गर्मी के मौसम में लोगों को काफी परेशानी होती है। खासतौर पर जिन लोगों को पसीना आता है, उनके लिए परेशानियां कई गुना बढ़ जाती हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि पसीने की वजह से शरीर पर घमौरियां निकल आती हैं, जिस कारण खुजली और जलन पड़ती रहती है। ऐसे में जब फुल कपड़े पहने जाएं तो दिक्कत और भी बढ़ जाती है। ये दिक्कत उन लोगों को ज्यादा होती है, जिनके कंधे पर घमौरियां निकलती हैं।

कहा जाता है घमौरियों को खुला छोड़कर इससे राहत पायी जा सकती है। लेकिन कंधे पर हुई घमौरियों को कैसे खुला छोड़ा जाए ? इसी के चलते हम आपको कुछ ऐसे आसान नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप इन घमौरियों से राहत पा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
नीम - फोटो : freepik
नीम  

यदि आपके घर के पास नीम का पेड़ है तो इसका इस्तेमाल आप घमौरियों को दूर करने के लिए कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले पानी में नीम की पत्तियों को डालकर उबाल लें। जब ये पानी ठंडा हो जाए तो उसे रूई की मदद से घमौरियों से प्रभावित त्वचा पर लगाएं और इसे ऐसे ही लगा रहने दें।
विज्ञापन

3 of 7
नीम - फोटो : freepik.com
नीम की पत्तियां एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होती हैं, जो घमौरियों को जल्द से जल्द सुखाने में मददगार होती हैं। इसका इस्तेमाल आप हर रोज कर सकते हैं। 

 

4 of 7
मुल्तानी मिट्टी - फोटो : Adobe stock
मुल्तानी मिट्टी

कंधे पर घमौरियां हो रही हैं तो मुल्तानी मिट्टी इसमें आपकी मदद करेगी। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले एकदम बारीक पिसी हुई मुल्तानी मिट्टी को एक कटोरी में ले लें। अब इसमें गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं। ध्यान रखें कि इस पेस्ट को गाढ़ा ही रखें, वरना ये बह जाएगा। अब इसे वहां लगाएं, जो त्वचा घमौरियों से प्रभावित हो। जब ये पूरी तरह से सूख जाए तो नहा लें।
विज्ञापन

5 of 7
मुल्तानी मिट्टी - फोटो : Adobe stock
मुल्तानी मिट्टी का ये पेस्ट त्वचा की गर्मी को कम करने का काम करता है, जिस कारण घमौरियों से राहत मिलती है। 
 
 
विज्ञापन

6 of 7
एलोवेरा - फोटो : Freepik.com
एलोवेरा जेल

हर घर में एलोवेरा जेल तो पाया ही जाता है। ऐसे में इसके इस्तेमाल से आप घमौरियों से राहत पा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले फ्रेश एलोवेरा जेल को सीधे घमौरियों पर लगाएं। अब दिन में 2 बार इसका इस्तेमाल करें। इसको आप चाहें तो ऐसी ही लगा रहने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एलोवेरा - फोटो : Adobe stock
यदि आपको कपड़े खराब होने का डर है तो आधे घंटे के साथ रुई की मदद से इसे साफ कर लें। एलोवेरा जेल स्किन को ठंडक पहुंचाता है, जिससे घमौरियों में होने वाली जलन और खुजली से राहत मिलती है। इसके इस्तेमाल से त्वचा भी खुद ब खुद रिपेयर होती है। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें