Hair Care: अदरक वाली चाय पीना तो हर किसी को पसंद होता है। इस चाय को पीने से दिमाग तरो-ताजा हो जाता है। संतुलित मात्रा में अदरक के इस्तेमाल से खाने का स्वाद भी बढ़ जाता है। पर, क्या आप जानते है कि अदरक के इस्तेमाल से बालों की कई समस्याएं भी दूर होती हैं। जी हां भले ही आपको ये सुनने में अजीब लगे लेकिन ये सच है।
दरअसल, अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो बालों के लिए काफी लाभदायक होते हैं। ऐसे मे इस लेख में हम आपको न सिर्फ अदरक का इस्तेमाल करना बताएंगे, बल्कि इससे होने वाले फायदे भी आपको गिनवाएंगे। ताकि आप इसका बेधड़क इस्तेमाल कर सकें।
विज्ञापन
2 of 7
अदरक और तेल का हेयर मास्क
- फोटो : AdobeStock
अदरक और तेल का हेयर मास्क
इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको 1–2 टेबलस्पून अदरक का रस और 1 टेबलस्पून नारियल या जैतून का तेल की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
3 of 7
अदरक और तेल का हेयर मास्क
- फोटो : Adobe stock
इसे बनाने के लिए दोनों चीजों को मिलाकर स्कैल्प पर उंगलियों से मसाज करें। इसे अपने बालों में तीस मिनट के लिए लगाएं। अब तीस मिनट के बाद अपने बालों को धो लें और फिर असर देखें।
4 of 7
अदरक और एलोवेरा जेल का मास्क
- फोटो : AdobeStock
अदरक और एलोवेरा जेल का मास्क
ये दूसरा हेयर मास्क है, जिसका इस्तेमाल आप बालों की कई परेशानियों को दूर करने के लिए किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले अदरक को कद्दूकस करके इसका रस निकाल लें।
विज्ञापन
5 of 7
अदरक और एलोवेरा जेल का मास्क
- फोटो : Adobe stock
अब इसमें थोड़ा सा एलोवेरा जेल डालें और उसे मिक्स करें। इसका पेस्ट बनाकर अपने बालों में लगाएं। आधे घंटे के लिए इसे ऐसे ही रहने दें और फिर बालों को धो लें।
विज्ञापन
6 of 7
इस्तेमाल के समय रखें इन बातों का ध्यान
- फोटो : Freepik.com
इस्तेमाल के समय रखें इन बातों का ध्यान
यदि आप इन हेयर मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं तो याद रखे कि इससे आपको एलर्जी हो सकती है। इसलिए पहले एक बार पैच टेस्ट अवश्य कर लें। यदि आप ज्यादा अदरक इस्तेमाल करेंगे तो ये भी परेशानी का कारण बन सकती है, इसलिए इसकी मात्रा का ध्यान रखें।
अब बारी आती है इन हेयर मास्क के फायदे जानने कि तो आपको बता दें कि अदरक स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, जिससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और बालों का झड़ना अपने आप ही कम होने लगता है। यदि बालों में रूसी बहुत ज्यादा है तो भी अदरक के बने इस पेस्ट से स्कैल्प की सफाई होती है, जिससे बालों में जमा रूसी कम होने लगती है।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।