Summer Skin Care Tips: गर्मियों से मौसम में तेज धूप और गर्मी से हर कोई परेशान है। अक्सर लोगों को लगता है कि गर्मी के मौसम में तो पसीना आता है तो त्वचा के रूखे होने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता। लेकिन ऐसा नहीं है। इस मौसम में पसीने और धूप की वजह से त्वचा की प्राकृतिक नमी अपने आप ही खोने लगती है। जिस कारण स्किन रूखी होने लगती है।
अपने चेहरे का रूखापन तो लोग दूर कर लेते हैं, पर क्या आपने कभी हातों के रूखेपन को दूर करने के लिए कुछ किया है ? यदि नहीं तो हम आपको यहां कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आपके हाथों का रूखापन अपने आप ही दूर हो जाएगा।
विज्ञापन
2 of 6
दूध और शहद
- फोटो : Adobe stock
दूध और शहद
यदि आपके हाथ रूखे हो रहे हैं तो आप इस मिश्रण के इस्तेमाल से राहत पा सकते हैं। इसके लिए दो चम्मच दूध में थोड़ा सा शहद मिक्स करें। अब इसे उंगलियों से लेकर पूरे हाथ पर लगाएं। 15 मिनट इस मिश्रण को ऐसे ही लगा रहने दें और फिर हाथों को धो लें। शहद आपके हाथों को नमी प्रदान करेगा तो वहीं दूध की वजह से स्किन साफ हो जाएगी। इस पैक का इस्तेमाल आप हर रोज कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
एलोवेरा
- फोटो : Adobe stock
एलोवेरा
यदि आपके पास एलोवेरा जेल उपलब्ध है तो उसका इस्तेमाल आप हाथों को मुलायम बनाने में कर सकते हैं। इसके लिए हर रोज ताजा एलोवेरा जेल को अपने हाथों पर अच्छी तरह से लगाएं। अगर आपको कोई परेशानी नहीं है तो इसे रातभर लगा रने दे सकते हैं। यदि ज्यादा चिपचिप लग रहा है तो 20 मिनट के बाद अपने हाथों को धो सकते हैं।
4 of 6
नारियल का तेल
- फोटो : Adobe stock
नारियल का तेल
हर घर में नारियल का तेल तो उपलब्ध होता ही है। ऐसे में आप इसके इस्तेमाल से भी राहत पा सकते हैं। इसके लिए हर रात सोने से पहले अपने हाथों में नारियल के तेल से मसाज करें। इसमें पाए जाने वाले फैटी एसिड त्वचा की गहराई तक जाकर नमी पहुंचाते हैं, जिसकी वजह से स्किन काफी मुलायम हो जाती है।
विज्ञापन
5 of 6
विटामिन E कैप्सूल
- फोटो : Adobe stock
विटामिन E कैप्सूल
इसका इस्तेमाल आपको पैच टेस्ट के बाद ही करना है। इस्तेमाल के लिए सबसे पहले विटामिन ई कैप्सूल को तोड़कर हाथों में ले लें। इसके बाद इसे अच्छी तरह से अपने हाथों पर लगाएं। इससे आपको अपने हाथों पर मसाज करनी है। ये त्वचा को रिपेयर करने में मदद करता है।
जिस तरह से केले के सेवन से सेहत दुरुस्त होती है, ठीक उसी तरह से पका हुआ केला त्वचा को भी रिपेयर करने का काम करता है। इसके लिए एक पके हुए केले को मैश कर लें। अब इसे अपने हाथों पर अच्छी तरह से लगाएं। 15 मिनट इससे मसाज करें और फिर हाथों को धो लें। हफ्ते में दो बार आप इस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।