फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lipstick Sharing Side Effect: हर किसी से लिपस्टिक शेयर कर लेती हैं तो जान लें इसके बड़े नुकसान

Mon, 21 Apr 2025 05:25 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप भी दोस्ती-यारी में लिपस्टिक शेयर कर लेती हैं तो इसके नुकसान जान लें। इससे आपके होंठों को बड़ी परेशानियां हो सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
हर किसी से लिपस्टिक शेयर कर लेती हैं तो जान लें इसके बड़े नुकसान - फोटो : Adobe stock
Lipstick Sharing Side Effect: मेकअप एक कला है, जिसकी वजह से न सिर्फ महिलाओं बल्कि पुरुषों का भी आत्मविश्वास काफी हद तक बढ़ जाता है। यही वजह है कि महिलाओं से लेकर पुरुषों के पास भी मेकअप का अच्छा कलेक्शन देखा जाता है। बात करें महिलाओं के पसंदीदा मेकअप की तो हर महिला को लिपस्टिक का काफी शौक होता है। बच्चियों से लेकर बढ़ती उम्र तक में हर महिला को लिपस्टिक लगाने का क्रेज तो होता ही है।

लिपस्टिक लगाने से खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। दोस्ती यारी में हर लड़की अपनी लिपस्टिक सहेलियों या घर की महिलाओं से शेयर कर लेती है, पर क्या आप जानते हैं कि लिपस्टिक शेयर करने से आपको काफी नुकसान हो सकते हैं। यहां हम आपको लिपस्टिक शेयर करने के नुकसानों के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि लिपस्टिक शेयर करने से पहले एक बार आप सोच लें. 
विज्ञापन

2 of 7
बैक्टीरियल इंफेक्शन - फोटो : Adobe stock

बैक्टीरियल इंफेक्शन

यदि आप किसी से लिपस्टिक शेयर करेंगी तो इससे बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाएगा। इसकी वजह से मुंह के पास मौजूद बैक्टीरिया शेयर हो जाते हैं, जिसके कारण कई बार ये परेशानी इस कदर बढ़ जाती है, कि डॉक्टर के पास तक जाना पड़ सकता है। इसलिए लिपस्टिक शेयर करने से बचें। 

 
विज्ञापन

3 of 7
बढ़ता है एलर्जी का खतरा - फोटो : Adobe stock
बढ़ता है एलर्जी का खतरा

बहुत से लोग अपनी एलर्जी के बारे में किसी को बताते नहीं हैं। ऐसे में लिपस्टिक शेयर करने से किसी और की एलर्जी का शिकार आप भी हो सकते हैं।
 

4 of 7
बढ़ता है एलर्जी का खतरा - फोटो : Adobe stock
दरअसल, दूसरे की लिपस्टिक में इस्तेमाल हुआ स्किन प्रोडक्ट या परफ्यूम आपकी स्किन के लिए हार्मफुल हो सकता है। इससे होंठों पर एलर्जी, खुजली या रैशेज हो सकते हैं। ये दिक्कत भी आपको परेशान कर सकती है। 
विज्ञापन

5 of 7
हो सकता है फंगल इंफेक्शन - फोटो : Adobe stock
हो सकता है फंगल इंफेक्शन

लिपस्टिक शेयर करने से फंगल इंफेक्शन जैसे कैन्डिडा भी फैल सकता है, जिससे होंठों या मुंह के कोनों में जलन, पपड़ी और सूजन हो सकती है। इसलिए जितना हो सके दूसरों की लिपस्टिक शेयर करने से बचें। अपनी लिपस्टिक भी किसी को न दें। 

 
विज्ञापन

6 of 7
अगर शेयर कर रही हैं तो किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : Adobe stock
अगर शेयर कर रही हैं तो किन बातों का ध्यान रखें

यदि मजबूरी में आपको लिपस्टिक शेयर करनी पड़ रही है तो सामने वाले को डिस्पोजेबल लिप ब्रश का इस्तेमाल करने की बात करें, ताकि आपका ब्रश खराब न हो। हमेशा अपनी पर्सनल लिपस्टिक साफ-सुथरी और बंद डिब्बे में रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अगर शेयर कर रही हैं तो किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : Adobe stock
नोट - यदि कोई महिला आपको लिपस्टिक देने से मना कर रही है तो बुरा तो कतई न मानें। ये आपके लिए भी अच्छा है। ऐसा करने से आपको भी परेशानी हो सकती है। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें