फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Skin Care: धूप से चेहरा हो गया है लाल तो ऐसे पाएं राहत, ये नुस्खे आएंगे काम

Thu, 22 May 2025 12:16 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Summer Skincare Tips in Hindi: यदि आपका चेहरा भी धूप और गर्मी की वजह से लाल हो गया है तो कुछ घरेलू नुस्खे आजमाकर इस परेशानी से निजात दिलाएं। 
विज्ञापन
1 of 7
धूप से चेहरा हो गया है लाल तो ऐसे पाएं राहत, ये नुस्खे आएंगे काम
Summer Skincare Tips in Hindi:  मई के महीने में जब पारा 40 के पार जा रहा है, तो सेहत के साथ-साथ त्वचा का ध्यान रखना भी जरूरी हो जाता है। इस मौसम में टैनिंग के साथ-साथ कई बार धूप की वजह से चेहरा एकदम लाल हो जाता है, जिसपर खुजली के साथ-साथ जलन भी मचती है।

यदि चेहरे इस लालिमा का इलाज सही समय पर न किया जाए तो दिक्कत इतनी बढ़ जाती है कि डॉक्टर के पास तक जाना पड़ता है। इसी परेशानी को देखते हुए हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आप चेहरे की जलन से राहत पा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
कच्चा दूध आएगा काम - फोटो : Adobe stock
कच्चा दूध आएगा काम

यदि आपका चेहरा धूप की वजह से काफी लाल हो गया है तो कच्चा दूध आपको इस परेशानी से राहत दिलाएगा। इसके लिए सबसे पहले तो कच्चा दूध एक कटोरी में ले लें। अब इसे रुई की मदद से पूरे चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे इसे ऐसे ही लगा रहने दें। कच्चा दूध आपके चेहरे को गर्मी से राहत दिलाएगा, साथ ही में इसकी मदद से टैनिंग से भी छुटकारा मिलेगा। 

 
विज्ञापन

3 of 7
खीरा का रस कर सकते हैं इस्तेमाल - फोटो : Freepik
खीरा का रस कर सकते हैं इस्तेमाल

गर्मी के मौसम में बाजार में खीरे बेहद कम दाम में मिलते हैं। ऐसे में इसके इस्तेमाल से भी आप चेहरे पर हुई रेडनेस से राहत पा सकते हैं। इसके लिए आपको बस खीरे को कद्दूकस करके उसका रस निकालना है। अब इस रस को रुई की मदद से पूरे चेहरे पर लगाएं। इसे आप टोनर की तरह स्प्रे भी कर सकते हैं। प्रतिदिन इसका इस्तेमाल करें और अपनी परेशानी से राहत पाएं। 

 

4 of 7
दही लगाएं - फोटो : freepik
दही लगाएं

अगर आपके फ्रिज में दही रखा है तो उसके इस्तेमाल से भी आपके चेहरे को राहत मिलेगी। इसके लिए फ्रिज से दही निकालकर उसे अपने चेहरे पर अप्लाई करें। दस मिनट इसे ऐसे ही रहने दें और फिर मसाज करते हुए चेहरा साफ कर लें। दही लगाने के बाद मसाज हल्के हाथ से ही करें, वरना आपको ही परेशानी होगी। 

 
विज्ञापन

5 of 7
टमाटर घिसें - फोटो : Freepik.com
टमाटर घिसें

धूप से चेहरा अगर लाल हुआ है तो आप टमाटर के इस्तेमाल से इस परेशानी से राहत पा सकते हैं। इसके लिए टमाटर को दो भागों में काट लें और फिर इसे सीधा अपने चेहरे पर घिसें। टमाटर में जो तत्व पाए जाते हैं, वो त्वचा को ठंडक पहुंचाने का काम करते हैं। इसके साथ-साथ टमाटर चेहरे की टैनिंग को हटाने में भी आपकी मदद करेगा। 

 
विज्ञापन

6 of 7
चंदन का इस्तेमाल करें
चंदन का इस्तेमाल करें

गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोग माथे पर चंदन लगाते हैं, ताकि शरीर को ठंडक मिलती रहे। ऐसे में आप चंदन का इस्तेमाल करके चेहरे पर हुई परेशानी से राहत पा सकते हैं। इस्तेमाल के लिए सबसे पहले एक कटोरी में चंदन पाउडर लेकर उसमें गुलाब जल मिक्स करें। अब इसे अपने चेहरे पर आधे घंटे के लिए अप्लाई करें। इससे भी आप राहत पा सकते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इन बातों का ध्यान रखें - फोटो : Adobe stock
इन बातों का ध्यान रखें

यदि आप ऊपर दी हुई कोई भी चीज का इस्तेमाल अपनी त्वचा पर कर रहे हैं तो एक बार पैच टेस्ट करके देख लें। अगर किसी भी चीज से आपको किसी तरह की परेशानी हो रही है तो तत्काल प्रभाव से चेहरे को साफ कर लें और डॉक्टर की सलाह लें। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें