फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Skin Care: गर्मियों में चेहरे को ठंडक देने के 7 घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेगा फ्रेश ग्लो

Thu, 12 Mar 2026 04:44 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Home Remedies For Cooling Face: गर्मियों में चेहरे को ठंडक देने के लिए एलोवेरा जेल, खीरे का रस, गुलाब जल, दही और चंदन जैसे प्राकृतिक उपाय इस्तेमाल किए जा सकते हैं। ये चीजें त्वचा को ठंडक देने के साथ-साथ हाइड्रेशन और ग्लो भी देती हैं। नियमित उपयोग से गर्मी में होने वाली जलन और रूखापन कम हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
Summer Skin Care - फोटो : iStock

 

Chehre ko Thanda Kaise Rakhen: गर्मियों के मौसम में तेज धूप और गर्म हवा का असर हमारी त्वचा पर भी पड़ता है। इस वजह से कई लोगों को त्वचा में जलन, टैनिंग और रूखापन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप कुछ आसान घरेलू नुस्खे अपनाएं तो आपकी त्वचा को ठंडक मिल सकती है और वह फ्रेश व ग्लोइंग बनी रह सकती है। 

गर्मियों में त्वचा की देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। अगर आप नियमित रूप से इन आसान घरेलू नुस्खों को अपनाते हैं तो आपकी त्वचा को ठंडक मिलेगी और वह फ्रेश व ग्लोइंग बनी रह सकती है।
 

विज्ञापन

2 of 5
खीरा - फोटो : Freepik

खीरे का रस

खीरा त्वचा को ठंडक देने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। त्वचा को ठंडक देने के लिए खीरे का रस निकाल लें। इसे कॉटन से चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद धो लें। इससे स्किन को तुरंत ठंडक मिलती है।

 

तरबूज का रस

तरबूज में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे त्वचा को हाइड्रेशन और ठंडक मिलती है। तरबूज का रस चेहरे पर लगाने से स्किन फ्रेश महसूस होती है।

विज्ञापन

3 of 5
Ice cube - फोटो : Adobe stock

एलोवेरा जेल

एलोवेरा में मौजूद पोषक तत्व त्वचा को हाइड्रेट और ठंडक देते हैं। इसे लगाने के लिए ताजा एलोवेरा जेल निकालें। चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। फिर 15 मिनट बाद धो लें।

 

आइस क्यूब मसाज

आइस क्यूब से हल्की मसाज करने से त्वचा को तुरंत ठंडक मिलती है। लेकिन इसे सीधे स्किन पर लगाने की बजाय कपड़े में लपेटकर इस्तेमाल करना बेहतर होता है।

4 of 5
गुलाब जल - फोटो : Adobe stock

गुलाब जल

गुलाब जल त्वचा के लिए एक प्राकृतिक कूलिंग टोनर की तरह काम करता है। इसे स्प्रे बोतल में भरकर दिन में 2–3 बार चेहरे पर लगा सकते हैं।


चंदन पाउडर

चंदन का इस्तेमाल सदियों से त्वचा को ठंडक देने के लिए किया जाता है। चंदन पाउडर में गुलाब जल मिलाएं और इसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दही - फोटो : इंस्टाग्राम

दही फेस पैक

गर्मी में दही का उपयोग करें। दही त्वचा को ठंडक देने के साथ-साथ टैनिंग कम करने में भी मदद करता है। इसके उपयोग के लिए एक चम्मच दही लें। उसमें थोड़ा शहद मिलाएं और 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं।


टिप्स- पर्याप्त पानी पीएं। इससे शरीर और स्किन हाइड्रेट रहती है। इसके अलावा माॅश्चराइजर और सनस्क्रीन का उपयोग जरूर करें। यह त्वचा को यूवी किरणों से बचाती है। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें