skin care
- फोटो : Adobe stock
फेस मास्क और फेस पैक में मुख्य अंतर
फेस पैक vs फेस मास्क
- सामग्री- फेसपैक नेचुरल या होममेड होते हैं। जबकि फेस मास्क रेडीमेड प्रोडक्ट होते हैं।
- उद्देश्य- फेसपैक का उद्देश्य पोषण और आॅयल कंट्रोल करना होता है, जबकि फेस मास्क से हाइड्रेशन और ग्लो आता है।
- इस्तेमाल- फेसपैक का इस्तेमाल हफ्ते में एक दो बार किया जा सकता है, जबकि फेस मास्क जरूरत के अनुसार लगाया जाता है।
- स्किन टाइप- फेस पैक आॅयली और पिंपल स्किन वालों के लिए बेस्ट है। फेस मास्क सभी स्किन टाइप के लिए बेस्ट होता है।
आपकी स्किन के लिए कौन सा बेहतर?
यह आपकी स्किन टाइप पर निर्भर करता है। अगर आपकी आॅयली स्किन है तो फेस पैक ज्यादा फायदेमंद है। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो फेस मास्क बेहतर है। कॉम्बिनेशन स्किन वाले दोनों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
स्किन केयर एक्सपर्ट टिप
अगर आप हफ्ते में एक बार फेस पैक और कभी-कभी फेस मास्क इस्तेमाल करते हैं, तो आपकी त्वचा ज्यादा हेल्दी और ग्लोइंग रह सकती है।