Hair Care Tips : गर्मी का मौसम आ गया है, जिसमे पड़ने वाली चिलचिलाती धूप और चलने वाली तेज धूल भरी आंधी से हर कोई परेशान है। इस धूप और पसीने की वजह से स्किन से जुड़ी कई परेशानियां होने लगती हैं, जैसे घमौरियां और रैशेज आदि। इसके साथ ही पसीने की वजह से बाल भी काफी तेजी से झड़ने लगते हैं। बाल झड़ने की समस्या से तो तकरीबन हर दूसरा व्यक्ति परेशान है। बालों को झड़ने से रोकने के लिए लोग महंगी-महंगी दवाइयां तक खाते हैं, पर इसका असर ज्यादा दिनों तक नहीं रहता।
ऐसे में आज हम आपको गर्मियों में बाल मजबूत करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं। जिनको अपनाकर आप बालों का झड़ना रोक सकते हैं। इन नुस्खों को अपनाने के लिए आपको ज्यादा रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी तो आइए देर न करते हुए आपको इन घरेलू उपायों के बारे में बताते हैं।