Beauty Tips : आमतौर पर ये देखा जाता है कि जब भी कोई महिला गर्भवती होती है तो उसके शरीर में कई बदलाव होते हैं। इसके साथ ही जब बच्चे का जन्म होता है तो उसके बाद भी काफी चीजें बदलती हैं। इसमें सबसे अहम होता है महिला का वजन कम होना। गर्भवती महिला का पेट बड़ा हो जाता है और जब डिलीवरी के बाद वो वापस अपनी शेप लेता है तो पेट पर स्ट्रेच मार्क्स आ जाते हैं। जो देखने में बेहद अजीब लगते हैं।
ये परेशानी सिर्फ महिलाओं के सामने नहीं आती, बल्कि वजन कम होने के बाद पुरुषों में भी स्ट्रेच मार्क्स की समस्या देखी जाती है। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह की दवाई खाते हैं, क्रीम लगाते हैं, जिसमें हजारों रुपये खर्च हो जाते हैं। आज के लेख में हम आपको स्ट्रेच मार्क्स मिटाने के कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए इससे छुटकारा पा सकते हैं।