फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस फल का करेंगे इस्तेमाल तो मिल जाएगी हीरोइनों जैसी दमकती त्वचा

Thu, 30 Jan 2020 06:36 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Amar Ujala
हर लड़की की चाहत होती है कि उसका चेहरा हीरोइनों जैसा चमके। इसके लिए वो महंगे से महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से भी बाज नहीं आती हैं। हांलाकि क्या आप जानती हैं कि हीरोइनें अपनी त्वचा को जवां और दमकता हुआ दिखाने के लिए केवल केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करती हैं बल्कि प्राकृतिक चीजों को भी प्रयोग करती हैं। ऐसा ही एक फल है स्ट्राबेरी। जिसे इस्तेमाल करने से चेहरे पर निखरी और गोरी रंगत के साथ ही जवां त्वचा भी मिलती है। चलिए जानें इसे इस्तेमाल करने के तरीके।

 
विज्ञापन

2 of 5
पोषक तत्वों से भरपूर स्ट्राबेरी को हीरोइनें अपनी त्वचो को दमकाने के लिए करती हैं। इसकी मदद से त्वचा के दाग-धब्बे आसानी से दूर हो जाते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, एंस्ट्रीजेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर देते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
स्ट्राबेरी को इस्तेमाल करने के लिए इसका फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाएं। एक बाउल में, एक छोटा पका केला और स्ट्रॉबेरी को पीस कर मिला लें और इसमें 1 चौथाई कप खट्टी क्रीम और 1 टीस्पून शहद मिलाएं। इसे अपने चेहरे पर लगा लें। फिर गुनगुने पानी से धोने से पहले 15 मिनट तक लगा रहने दें। चेहरे पर पार्लर जैसा ग्लो लाने के लिए ये बहुत ही बढ़िया विकल्प है।

 

4 of 5
स्ट्रॉबेरी और क्रीम से बना मास्क एक्ने और त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में आपकी मदद करता है। इस मास्क को बनाने के लिए आपको थोड़ी सी स्ट्रॉबेरी लेकर इसमें फ्रेश क्रीम और 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाना होगा। इसे अच्छे से मिलाएं और अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। बेहतर परिणाम पाने के लिए इस मास्क का इस्तेमाल रोजाना करें।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : Instagram
स्ट्रॉबेरी और चॉकलेट मास्क आपको मुलायम त्वचा पाने में मदद करता है। एक कटोरी में, स्ट्रॉबेरी को कोको पाउडर और शहद के साथ मिला लें। इसे अच्छे से मिलाएं और अपने चेहरे पर लगाएं। इसे 15 मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें और इसे गुनगुने पानी से धो लें। यह नेचुरल तरीके से डेड स्किन की लेयर को हटाता है। एंटी-बैक्टीरियल गुण से युक्त शहद आपकी स्किन को मुलायम बनाती है और स्ट्रॉबेरी और कोको आपकी स्किन को चमकाने का काम करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें