फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूर की दाल से ऐसे बनाएं फेस पैक, थम जाएगी बढ़ती उम्र और निखर जाएगा चेहरा

Tue, 29 Oct 2019 11:03 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Twitter
हर घर की रसोई में मसूर की दाल जरूर होती है। खाने में टेस्टी होने के साथ ही यह बहुत सारे पोषक तत्वों से भी भरपूर रहती है। आपको पता है मसूर की दाल का सेवन करने से दिन भर का 25 प्रतिशत फाइबर और 35 प्रतिशत आयरन मिलता है। खाने में मसूर की दाल जितना फायदा करती है तो जरा सोचिए अगर चेहरे पर इसका इस्तेमाल किया जाए तो ये कितना असर करेगी। आइए जानें मसूर की दाल को चेहरे पर इस्तेमाल करने पर कितना फायदा होगा।

 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : pixa
बेस्ट एंटी एंजिंग 
मसूर की दाल चेहरे के लिए बेस्ट एंटी एंजिंग का काम करती है। चेहरे पर सीधे इसका इस्तेमाल करने से यह सेल्स को और टीशू डैमेज की प्रक्रिया को धीमा करती है। इसके साथ ही यह फ्री रैडिकल्स को भी खत्म करती है। आइए जानें कैसे करें मसूर की दाल का प्रयोग।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : social media
दाल, शहद और हल्दी
मसूर दाल के पिसे हुए पाउडर को शहद और हल्दी पाउडर के साथ मिलाकर स्क्रब जैसा बना लें। इसमें थोड़ा पानी मिलाकर इसे चेहरे पर लगाने से डेड स्किन सेल्स भी हटते हैं और त्वचा निखर जाती है।

 

4 of 5
दाल का पाउडर और अंडा
दो चम्मच मसूर दाल के पाउडर में एक अंडे की सफेदी मिलाकर पेस्ट बना लें। इसमें दो बूंद नींबू का रस और एक बड़ा चम्मच कच्चा दूध मिलाकर रोज चेहरे पर लगाएं। सूखने पर छुड़ा लें और चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। चेहरे पर निखार जल्दी ही दिखना शुरू हो जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दाल और दूध का फेस पैक
पूरी रात मसूर की दाल को कच्चे दूध में भिगाोकर सुबह पीस लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। चेहरे पर निखार का यह एक अचूक नुस्खा है। इस पेस्ट का इस्तेमाल करने से गाढ़ी रंगत को भी हल्का किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें